खेलभारत

क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने सेल्फी लेने से किया मना… तो फीमेल फैंस ने कर दिया हमला

मुंबई: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ पर कथित तौर पर हमला करने के आरोप में आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा यह घटना पृथ्वी शॉ के द्वारा दूसरी बार उनके साथ सेल्फी लेने से इनकार करने के बाद हुई है.

 

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि ओशिवारा पुलिस ने भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के दोस्त की कार पर कथित हमले के मामले में 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. जब शॉ ने दो लोगों के साथ दूसरी बार सेल्फी लेने से इनकार कर दिया था.

 

शॉ कार में था जब आरोपी ने उस पर हमला किया था. बाद में शॉ को दूसरी कार में भेजा गया. आरोपियों ने पृथ्वी शॉ के दोस्त की गाड़ी का भी पीछा किया.

 

आठ आरोपियों में से दो की पहचान सपना गिल और शोभित ठाकुर के रूप में हुई है.

 

शिकायतकर्ता के अनुसार, शॉ अपने दोस्तों के साथ डिनर के लिए सांताक्रूज के एक पांच सितारा होटल में गए थे, तभी कुछ अज्ञात लोग उनकी टेबल के पास आए और सेल्फी लेने पर जोर दिया. क्रिकेटर ने दो लोगों को सेल्फी के लिए मना किया लेकिन कुछ देर बाद वही ग्रुप फिर से सेल्फी लेने की मांग करते हुए वापस आ गया. शॉ ने यह कहते हुए मना कर दिया कि वह दोस्तों के साथ खाना खाने आए है.

 

जब उन्होंने सेल्फी लेने की जिद की तो पृथ्वी के दोस्त ने होटल मैनेजर को फोन कर उनकी शिकायत की. इसके बाद होटल प्रबंधक ने आरोपी को होटल से चले जाने को कहा.

 

जब शॉ और उसका दोस्त रात का खाना खाने के बाद होटल से बाहर आए, तो आरोपी होटल के बाहर इंतजार कर रहे थे और उन पर बेसबॉल के बल्ले से हमला किया और उनकी कार के आगे और पीछे के शीशे तोड़ दिए.

 

इसलिए शॉ को दूसरी कार में भेजा गया. आरोपियों ने पृथ्वी शॉ के दोस्त की गाड़ी का भी पीछा किया. शॉ के दोस्त की कार को जोगेश्वरी के लोटस पेट्रोल पंप के पास रोका गया. जहां एक महिला कार के पास आ गई और गाली-गलौज करने लगी.

 

शिकायतकर्ता ने आगे दावा किया कि महिला ने 50,000 रुपये की भी मांग की, अन्यथा वह झूठा मामला दर्ज कराएगी.

 

घटना से संबंधित वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं.

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button