ताज़ा खबरें

देश की राजधानी में एक बार फिर प्रदूषण का पहरा, दिल्ली में खराब श्रेणी में दर्ज की गयी वायु गुणवत्ता

देश की राजधानी में एक बार फिर प्रदूषण का पहरा, दिल्ली में खराब श्रेणी में दर्ज की गयी वायु गुणवत्ता

 

देश की राजधानी दिल्ली में ठंड की मार के साथ-साथ प्रदूषण का भी पहरा छाया हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक आज दिल्ली में वायु गुणवत्ता ख़राब श्रेणी में दर्ज किया गया है। आज 22 जनवरी की सुबह कोहरे की चादर के साथ आसमान पर धुंध देखने को मिली।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के लोधी रोड और अक्षरधाम पर कोहरे और आसमान पर धुंध देखने को मिली। सुबह 7:30 पर दिल्ली के लोधी पर एयर क्लालिटी इंडेक्स (AQI) 211 दर्ज की गयी वहीं दिल्ली के आनंद विहार में सुबह 9 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एयर क्लालिटी इंडेक्स (AQI) 450 दर्ज की गई, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आती है। इसके साथ ही, अलीपुर में AQI 401, आयानगर में 370, IGI एयरपोर्ट पर 379, ITO पर 431 और जहांगीर पुरी में 437 दर्ज किया गया है। कई इलाकों का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) बहुत खराब तो कुछ जगहों की एयर क्लालिटी गंभीर कैटेगरी में है, जो सांस लेने लायक नहीं है।

बता दें कि  शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई गंभीर श्रेणी में माना जाता है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

2 Comments

  1. I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.

  2. I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button