खेल मंत्रालय के साथ खत्म हुई पहलवानों की बैठक, मंत्रालय के आश्वासन से संतुष्ट नहीं पहलवान

खेल मंत्रालय के साथ खत्म हुई पहलवानों की बैठक, मंत्रालय के आश्वासन से संतुष्ट नहीं पहलवान
दिल्ली के जंतर-मंतर में जारी पहलवानों के प्रदर्शन के बीच आज यानी गुरुवार को भारतीय पहलवानों की खेल मंत्रालय के साथ बैठक हुई। बैठक के बाद धरने पर बैठे बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक ने मीडिया के सामने अपनी बात रखी। पहलवानों ने कहा कि मीटिंग में सिर्फ आश्वासन दिया गया है, किसी तरह का ठोस कदम या एक्शन लेने की बात नहीं की गई। वे आश्वासन से खुश नहीं हैं। उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला है।
हमारे साथ 5-6 महिला पहलवान हैं जिन्होंने इन शोषण का सामना किया है और हमारे पास इसे साबित करने के सबूत हैं। हमें सरकार से कोई संतोषजनक प्रतिक्रिया नहीं मिली है। हम सुनिश्चित करेंगे कि बृजभूषण सिंह इस्तीफा दें और उन्हें जेल हो, हम केस दर्ज कराएंगे: विनेश फोगाट, दिल्ली pic.twitter.com/FL6A9FyBDX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 19, 2023
पहलवानों ने मीडिया से कहा कि वह कुश्ती संघ के अध्यक्ष का इस्तीफा लेकर रहेंगे। पहलवानों ने यह भी साफ कर दिया कि जब तक कार्रवाई नहीं होगी, तब तक वह धरना जारी रखेंगे। वह ठोस कार्रवाई चाहते हैं। वह इस बात की उम्मीद में बैठे हैं कि उन्हें न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमारे साथ 5-6 महिला पहलवान हैं जिन्होंने इन शोषण का सामना किया है और हमारे पास इसे साबित करने के सबूत हैं। हमें सरकार से कोई संतोषजनक प्रतिक्रिया नहीं मिली है। हम सुनिश्चित करेंगे कि बृजभूषण सिंह इस्तीफा दें और उन्हें जेल हो, हम केस दर्ज कराएंगे।
पहलवानों ने कहा कि पूरे कुश्ती संघ को भंग करना चाहिए, जब तक संघ को भंग नहीं किया जाएगा, हम पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि फेडरेशन को बंद किया जाए क्योंकि फेडरेशन में वे अपने ही लोगों को बिठाएंगे। अगर इसका समाधान जल्दी नहीं निकला तो हम कानून का भी सहारा लेंगे।
बता दें कि बुधवार (18 जनवरी) को भारतीय रेसलर विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया समेत करीब 30 पहलवान भारतीय कुश्ती संघ के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर बैठे थे, धरना अभी जारी है। पहलवानों ने संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और कई कोच के खिलाफ यौन शोषण के आरोप लगाए। जिसके विरोध में वह प्रदर्शन कर रहे हैं।






Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.