ताज़ा खबरें

दिल्ली से पटना जा रही फ्लाइट में शराबियों ने किया हंगामा, क्रू मेंबर और कप्तान से की बदसलूकी

दिल्ली से पटना जा रही फ्लाइट में शराबियों ने किया हंगामा, क्रू मेंबर और कप्तान से की बदसलूकी

 

बीते कई महीनों से  फ्लाइट में यात्रियों की झड़प की कई खबरें सामने आयी हैं। इसी कड़ी में एक और खबर दिल्ली से पटना जा रही इंडिगो की फ्लाइट से भी आयी है। यहाँ विमान में एयर होस्टेस और क्रू मेंबर के साथ नशेड़ी युवकों की बदसलूकी का मामला सामने आया है। यह मामल इंडिगो की फ्लाइट 6E-6383 का है।

घटना को लेकर बताया जा रहा है कि दिल्ली से पटना आ रही इंडिगो की उड़ान के बाद रविवार की रात दो युवक नशे में धुत होकर हंगामा करने लगे। इसका कुछ यात्रियों ने विरोध किया। एयर होस्टेस उन्हें समझाने पहुंची तो दोनों उनसे भी उलझ गए और बदसलूकी करने लगे। इस दौरान छेड़खानी की बात भी सामने आ रही है। क्रू मेंबर के समझाने पर भी दोनों नहीं माने और हंगामा करते रहे।

हालांकि दिल्ली से पटना आने वाले इंडिगो एयरलाइंस के विमान में रविवार की रात नशे में धुत होकर हंगामा करने वाले दो युवकों को पटना एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया। सीआइएसएफ के जवानों ने पकड़कर उन्हें हवाई अड्डा थाने को सौंप दिया। घटना रविवार रात करीब नौ बजे की है। दोनों युवकों की पहचान हाजीपुर निवासी नीतीश कुमार और रोहित के रूप में हुई है। इनका तीसरा साथी एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद फरार हो गया। उसका नाम पिंटू बताया जा रहा है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button