हिमाचल प्रदेश: सीएम सुक्खू की कैबिनेट का हुआ विस्तार, सात नए मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की ली शपथ

हिमाचल प्रदेश: सीएम सुक्खू की कैबिनेट का हुआ विस्तार, सात नए मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की ली शपथ
आज रविवार को हिमाचल प्रदेश के मुख़्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की कैबिनेट का विस्तार हुआ। जहाँ मंत्रिमंडल में सात नए मंत्रियों को शामिल किया गया। प्रदेश के राज्यपाल ने नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इससे पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ही शपथ ली थी।
मंत्रीमंडल विस्तार के बाद सीएम सुक्खू ने कहा कि ‘मंत्रिमंडल विस्तार से पहले विधायकों ने कार्य को सुचारू रूप से चलाया। जो उंगली उठाते थे उनके पास कहने को कुछ नहीं था इसलिए उंगली उठाते थे। आज हमने ईमानदार स्वच्छ छवि के लोगों को मंत्रिमंडल में जगह दी है। जल्द ही मंत्रिमंडल का और विस्तार होगा’।
मंत्रिमंडल विस्तार से पहले विधायकों ने कार्य को सुचारू रूप से चलाया। जो उंगली उठाते थे उनके पास कहने को कुछ नहीं था इसलिए उंगली उठाते थे। आज हमने ईमानदार स्वच्छ छवि के लोगों को मंत्रिमंडल में जगह दी है। जल्द ही मंत्रिमंडल का और विस्तार होगा: हिमाचल प्रदेश CM सुखविंदर सिंह सुक्खू pic.twitter.com/zD4LPFSWoy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 8, 2023
हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनते ही सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सीएम पद की शपथ ली थी। लेकिन पार्टी कीे अंदरूनी कलह के कारण सुक्खू कैबिनेट के लिए मंत्रियों का चयन में थोड़ी देरी हो रही है थी, लेकिन अब हिमाचल प्रदेश की सुक्खू कैबिनेट में सात नए मंत्रियों को शपथ दिलाई गयी हैं।
नए शामिल मंत्रियों में सोलन से विधायक धनीराम शांडिल, कांगड़ा जिले के जावली से चंदर कुमार, सिरमौर जिले के शिल्लाई से हर्षवर्धन चौहान और जनजातीय किन्नौर जिले से जगत सिंह नेगी शामिल हैं. इनके अलावा रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह और विक्रमादित्य सिंह को भी मंत्रिपरिषद में जगह मिली है, जो क्रमश: जुब्बल-कोटखाई, कसुम्पटी और शिमला (ग्रामीण) से विधायक हैं।






Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks! https://accounts.binance.com/ka-GE/register?ref=RQUR4BEO
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.