हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान समर्थकों में दिखा उत्साह, कड़ाके की ठंड में शर्ट उतार कर नाचते नजर आए लोग

हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान समर्थकों में दिखा उत्साह, कड़ाके की ठंड में शर्ट उतार कर नाचते नजर आए लोग
उत्तर प्रदेश की यात्रा के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ अब हरियाणा में हैं। जहां एक तरफ लोग ठंड से ठिठुर रहे हैं, वहीं राहुल गांधी इतनी कड़ाके की ठंड में हाफ स्लीव की टी-शर्ट पहनकर पदयात्रा कर रहे हैं। ऐसे कई कारणों के चलते राहुल गांधी की यह पदयात्रा लगातार सुर्ख़ियों में बनी हुई है। पदयात्रा को लेकर भी लोगों में भी काफी उत्सुकता देखने को मिल रहा है।
इस बीच अपने नेता से प्रभावित होकर कांग्रेस के कार्यकर्ता अब अलग ही जोश में नजर आ रहे हैं। यहाँ जब भारत जोड़ो यात्रा करनाल से गुजरी तो कांग्रेस समर्थकों ने घने कोहरे के बीच शर्ट उतारकर डांस किया।
#WATCH हरियाणा के करनाल में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान घने कोहरे के बीच कांग्रेस समर्थकों ने शर्ट उतारकर डांस किया। pic.twitter.com/2bVS0QvqGF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 8, 2023
भारत जोड़ो यात्रा की बात करें तो यह दक्षिण भारत के कन्याकुमारी से पिछले साल सितंबर माह में शुरू हुई थी। इसके बाद यह यात्रा कई राज्यों में होते हुए देश की राजधानी पहुंची, इसके बाद यह उत्तर प्रदेश होते हुए हरियाणा पहुंच गई है। 7 सितंबर को शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा जम्मी कश्मीर में खत्म होगी।






Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.
steroid cycles
References:
https://git.tablet.sh/dennisatchley2