ताज़ा खबरेंभारत

कंझावला केस: शरीर पर लगी चोटों की वजह से हुई पीड़िता की मौत

नई दिल्ली: कंझावला केस में आज हुए नए खुलासे के बीच लड़की की पोस्टमार्टम की अस्थायी रिपोर्ट आ गई है. रिपोर्ट के मुताबिक लड़की की मौत शरीर पर लगी चोटों की वजह से हुई है.

 

स्पेशल CP लॉ एंड ऑर्डर, दिल्ली, सागर प्रीत हुड्डा ने बताया, सुल्तानपुरी केस में आज पोस्टमार्टम की अस्थायी रिपोर्ट हमें मिली है. रिपोर्ट के हिसाब से मृत्यु चोटों और शरीर को खीचनें के कारण हुई है. रेप की पुष्टी नहीं हुई है. पोस्टमार्टम की फाइनल रिपोर्ट हमें जल्द मिलेगी.

दिल्ली के कंझावला केस में मंगलवार को लड़की की अटॉप्सी रिपोर्ट आ गई है. प्रारंभिक मेडिकल जांच में पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में चोट के निशान या घाव नहीं मिले हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता के सिर, रीढ़ की हड्डी, फीमर और निचले अंगों में मौत से पहले बहुत खून निकला था. डॉक्टरों के मुताबिक, ब्लंट फोर्स के प्रभाव से आई ऐसी चोटें किसी गाड़ी से एक्सीडेंट और घसीटने से होती हैं. अटॉप्सी रिपोर्ट इंगित करती है कि पीड़िता के साथ सेक्सुअल असॉल्ट नहीं हुआ है. डॉक्टरों की टीम जल्द ही पुलिस को फाइनल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट देगी. फिलहाल मामले की जांच जारी है.

Show More

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button