ताज़ा खबरेंभारतराजनीती

भाजपा में शामिल हुए ‘आप’ के बागी विधायक कपिल मिश्रा, मनोज तिवारी भी रहे मौजूद

केजरीवाल सरकार में मंत्री और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कभी बेहद करीबी रहे कपिल मिश्रा भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं. उन्होंने दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी और विजय गोयल की अध्यक्षता में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की.

ALSO READ: पहलू खान लिंचिंग मामला: आरोपियों के बरी होने पर हरकत में आये मुख्यमंत्री अशोक…

कपिल मिश्रा ने एक दिन पहले ही ट्वीट कर भाजपा में शामिल होने की जानकारी दे दी थी. मिश्रा ने ट्वीट कर कहा था कि वह शनिवार को 11 बजे भाजपा में शामिल होंगे. कपिल मिश्रा ने ‘दिल्ली चले मोदी के साथ’ नारा भी लिखा था.

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज की याचिका पर विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने दो अगस्त को मिश्रा की सदस्यता रद्द कर दी थी, जिसके बाद से ही मिश्रा पिछले काफी समय से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के खिलाफ बयानबाज़ी करने के लिए सुर्ख़ियों में थे.

इतना ही नहीं लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में प्रचार किया था.

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने भाजपा के पक्ष में खुलकर प्रचार करने के चलते इस महीने की शुरुआत में दलबदल विरोधी कानून के तहत उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया था.

मिश्रा ने इसके खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर करते हुए अयोग्यता पर सवाल उठाए हैं. और दिल्ली विधानसभा के इस फैसले को रद करने की मांग की है.

बता दें कि सदस्यता रद्द होने के बाद प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा था, ‘मोदी के लिए एक नहीं, सौ बार विधायक की कुर्सी कुर्बान कर सकता हूं. लोकसभा चुनाव में सातों सीटें मोदी को अभियान चलाया था, विधानसभा चुनाव में ’60 सीटें मोदी को’ अभियान चलाएंगे.’

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button