ताज़ा खबरें

दिल्ली के द्वारका में छात्रा पर तेजाब से अटैक, पुलिस की हिरासत में एक संदिग्ध

नई दिल्ली: दिल्ली के द्वारका जिले के इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई जहां एक लड़के ने एक छात्रा पर तेजाब फेंक दिया. जिसके बाद घायल छात्रा को सफदरगंज अस्पताल में भर्ती किया गया है. घटना सुबह करीब 9 बजे की है.

 

दिल्ली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया, थान मोहन गार्डन इलाके में एक लड़की पर तेजाब फेंकने की घटना के संबंध में सुबह करीब 9 बजे PCR कॉल आई. यह कहा गया कि 17 साल की एक लड़की पर कथित तौर पर सुबह करीब 7:30 बजे दो बाइक सवारों ने एसिड जैसे किसी पदार्थ का उपयोग करके हमला किया था.

घटना के समय लड़की अपनी छोटी बहन के साथ थी. उसने अपने परिचित 2 लोगों पर शक जताया है. एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और आगे की जांच जारी है: दिल्ली पुलिस

 

पीड़िता के पिता ने घटना के बारे में बताते हुए कहा, मेरी छोटी बेटी भागते हुए घर पर आई और उसने बताया कि 2 लड़के दीदी पर एसिड डालकर चले गए. उनके चेहरे भी ढके हुए हैं इसलिए कुछ पता नहीं चल पा रहा है. उसकी (पीड़िता) हालत अभी बहुत खराब है, उसके दोनों आंखों में एसिड चला गया है.

Show More

3 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button