ताज़ा खबरें

ग्रेटर नॉएडा: पिता की मौत का लेना था बदला, बेटी ने प्रेमी संग मिलकर रची ये साजिश

ग्रेटर नॉएडा: पिता की मौत का लेना था बदला, बेटी ने प्रेमी संग मिलकर रची ये साजिश

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक चौका देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक लड़की ने अपने माता-पिता की मौत का बदला लेने के लिए एक खौफनाक कहानी रच डाली। लड़की ने अपने प्रेमी संग एक दूसरी लड़की की हत्या कर दी। दरअसल, ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र के बढ़पुरा गांव की निवासी पायल भाटी ने पिता की मौत का बदला लेने के लिए खुद की मौत का स्वांग रचा है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक दादरी के बढ़पुरा निवासी पायल भाटी के मां-पिता ने कर्ज से परेशान होकर लगभग छह महीने पहले आत्महत्या कर ली थी। पायल इसके लिए अपने भाई के ससुरालीजनों को जिम्मेदार मानती थी और उनकी हत्या की योजना बना रही थी।

गौरतलब है कि लड़की ने हत्या की योजना बनाने के लिए पहले फेसबुक पर एक लड़के को अपने प्रेम जाल में फंसाया। उसके बाद लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपनी ही कद काठी की हेमा चौधरी का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरोपित पायल भाटी ने हेमा की हत्या करने के बाद उसको अपने कपड़े पहना दिए। पायल ने ऐसा इसलिए किया था जिससे पुलिस उन्हें मरा समझे और वह इस संगीन जुर्म से बच निकले।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button