ताज़ा खबरेंभारत

लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान मुंबई में कोरियाई महिला को दो लड़कों ने किया परेशान

मुंबई: मुंबई में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई जहां मंगलवार को मुंबई के खार में कोरिया की एक महिला को दो लड़कों द्वारा परेशान किया गया. यह घटना तब हुई जब महिला 1000 से अधिक दर्शकों के साथ लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थी.

 

म्योची के रूप में पहचानी जाने वाली कोरियाई स्ट्रीमर ने भी अपनी आपबीती सुनाने के लिए ट्विटर का सहारा लिया.

 

अपने ट्वीट में उन्होंने कहा, “पिछली रात स्ट्रीम पर, एक लड़का था जिसने मुझे परेशान किया. मैंने पूरी कोशिश की कि स्थिति को न बढ़ाऊं और वहां से निकल जाऊं क्योंकि वह अपने दोस्त के साथ था. उसने आगे कहा, “और कुछ लोगों ने कहा कि यह मेरे बहुत दोस्ताना होने और बातचीत में शामिल होने से शुरू हुआ था. मुझे स्ट्रीमिंग के बारे में फिर से सोचने पर मजबूर करता है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button