ताज़ा खबरेंभारत

जोमाटो चालकों का गुरुग्राम में विरोध प्रदर्शन; हिंसा और डिलीवरी में देरी की सूचना

खाद्य वितरण प्रमुख, जोमाटो के लिए मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है. ताज़ा मामला हरियाणा के गुरुग्राम के साइबर हब से सामने आया है, जहां जोमाटो डिलीवरी करने वाले चालक हड़ताल पर हैं.

हमारी ग्राउंड टीम ने बताया है कि गुरुग्राम, हरियाणा में जोमाटो डिलीवरी करने वाले चालक साइबर हब की बिल्डिंग नंबर 10 के बाहर हड़ताल पर हैं.

हड़ताल कर रहे चालक साथी चालकों को भी डिलीवरी करने नहीं दे रहे हैं और हिंसा की रिपोर्ट भी सामने आ रही है.

रिपोर्ट के मुताबिक करीब 50-60 चालक हड़ताल पर हैं. साथी चालकों को न केवल डिलीवरी करने से रोका जा रहा है बल्कि उनके द्वारा ले जाये जा रहे खाने को चीन कर उनसे मारपीट भी की जा रही है.

ALSO READ: रिलायंस का बड़ा ऐलान; Jio GigaFiber यूजर्स को वॉयस कॉल, HD सेट-टॉप बॉक्स, LED टीवी…

जोमाटो चालकों में से एक, जिसने अपना नाम सार्वजनिक नहीं करने का अनुरोध किया, हमारे रिपोर्टर के संपर्क में आया और कहा किउसे डिलीवरी करने से रोका गया. इतना ही नहीं 2-4 लोगों ने उसे मिल कर पीटा और उनका समर्थन करने के लिए कहा.

जो भोजन का सामान वह ले जा रहा था, वह भी उससे छीन लिया गया. उसके अनुसार, इसके पीछे का कारण लंबे समय से जारी मुद्दा है, जिसमें भुगतान बेमेल को लेकर डिलीवरी एजेंटों और कंपनी के बीच अनबन जारी है.

उन्होंने हमें यह भी बताया कि यह पहली बार नहीं है कि ऐसी घटना हुई है. जोमाटो ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है. यहां तक कि पुलिस भी लोकेशन पर उपलब्ध नहीं थी.

संपर्क किए जाने पर, जोमाटो ने टिप्पणी करने से इंकार कर दिया.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button