प्यार के खातिर महिला शिक्षक ने जेंडर चेंज कर अपने ही स्टूडेंट से की शादी

राजस्थान: आपने प्यार में लोगों को लड़ते, भागते या फिर परिवार से जुदा होकर शादी करते जरूर देखा या फिर सुना होगा पर क्या कभी आपने सुना है कि किसी प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को पाने के लिए अपना जेंडर ही चेंज कर दिया. जी हां प्यार के खातिर एक महिला शिक्षक ने पहले तो अपना जेंडर चेंज कराया फिर अपने ही स्टूडेंट से शादी कर ली.
Bharatpur, Rajasthan | Teacher undergoes gender change surgery to become a male & marry a student
"I always wished to undergo surgery to change my gender. I had my first surgery in December 2019," says Aarav Kuntal, teacher who changed his gender pic.twitter.com/S70JGrprwr
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) November 8, 2022
दरअसल मामला राजस्थान के भरतपुर का है जहां प्यार के खातिर एक महिला शिक्षक (मीरा) ने पहले तो अपना जेंडर चेंज कराया फिर अपने ही स्टूडेंट से शादी कर ली. लोग अब उन्हें मीरा नहीं, बल्कि आरव कुंतल के नाम से ही पुकारते हैं.
मीरा ने वर्ष 2019 में अपने माता-पिता की अनुमति से जेंडर चेंज कराने का निर्णय लिया. इसके बाद 25 दिसंबर 2019 से दिल्ली के एक हॉस्पिटल में जेंडर चेंज की सर्जरी प्रक्रिया करीब 2 साल तक चली. इन तीन वर्षों में मीरा की स्टूडेंट कल्पना ने उनका पूरा ख्याल रखा. इस दौरान कल्पना और मीरा से बने आरव का इश्क परवान चढऩे लगा. प्यार इतना गहरा हुआ कि दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया. हाल ही में 4 नवंबर को कल्पना और आरव दोनों परिवारों की सहमति से पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाज के साथ परिणय सूत्र में बंध गए.
आरव की हमसफर बनी कल्पना की बात करें तो वह कबड्डी की एक होनहार खिलाड़ी रही है. डीग के गांव नगला मोती निवासी कल्पना ने 10वीं में पढ़ाई के दौरान कबड्डी कोच मीरा कुंतल (अब आरव) के निर्देशन में पहली बार राज्य स्तर पर कबड्डी में परचम फहराया था. कल्पना ने कक्षा 11वीं व 12वीं में भी स्टेट लेवल पर खेलने के साथ ग्रेजुएशन के दौरान नेशनल लेवल पर 2021 में महाराष्ट्र में दमखम दिखाया. कल्पना अब जनवरी 2023 में इंटरनेशनल प्रो-कबड्डी में भाग लेने दुबई जाएगी.





