NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: क्या सुमित्रा महाजन को बनाया गया महाराष्‍ट्र का राज्‍यपाल? फर्जी खबर हुई वायरल, जानिए पूरा सच

फैक्ट चेक: क्या सुमित्रा महाजन को बनाया गया महाराष्‍ट्र का राज्‍यपाल? फर्जी खबर हुई वायरल, जानिए पूरा सच

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल रही है, पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि इंदौर से आठ बार सांसद रह चुकी भाजपा नेता और लोकसभा की पूर्व अध्‍यक्ष सुमित्रा महाजन को महाराष्‍ट्र का नया राज्‍यपाल बनाया गया है। पोस्ट में भाजपा ने नेता सुमित्रा महाजन की तस्वीर शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि,”इंदौर शहर की लोकप्रिय नेता पूर्व लोकसभा अध्यक्ष 8 बार की इन्दौर सांसद आदरणीय श्रीमती सुमित्रा महाजन जी को महाराष्ट्र की राज्यपाल मनोनीत होने पर बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं”

 

 

फेसबुक का लिंक यहाँ देखें।

फैक्ट चेक :

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल पोस्ट में दी गयी खबर फर्जी है।

 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस खबर की सच्चाई जानने के लिए हमने अपनी पड़ताल आरम्भ की। पड़ताल के दौरान हमने सबसे पहले कुछ सम्बंधित कीवर्ड्स के माध्यम से गूगल पर खोजना शुरू किया। लेकिन इस दौरान हमें ऐसी कोई भी खबर गूगल सर्च रिजल्ट में नहीं मिली जहाँ इस तथ्य की पुष्टि की गयी हो कि भाजपा नेता सुमित्रा महाजन को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया हो।

 

इसके बाद हमने सटीक जानकारी के लिए भाजपा नेता सुमित्रा महाजन की सोशल मीडिया प्रोफाइल को खंगालना शुरू किया। सबसे पहले हमने भाजपा नेता सुमित्रा महाजन के सोशल मीडिया मीडिया अकाउंट को खंगाला। यहाँ उन्होंने कहीं भी खुद को महाराष्ट्र के राज्यपाल बनाए जाने की कोई खबर नहीं मिली। इस दौरान हमारी नज़र उनके ट्विटर प्रोफाइल पर लिखे बायो डिटेल पर भी पड़ी। उन्होंने लिखा हुआ है कि “नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता, सामाजिक स्वयंसेवक और 16वीं लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष। 1989 से 2019 तक आठ बार सांसद के रूप में इंदौर का प्रतिनिधित्व किया।”

इसके बाद पुष्टि के लिए हमने गूगल पर महाराष्ट्र सरकार की आधिकारिक वेबसाइट को भी खंगाला। इस दौरान हमने जाना कि महाराष्ट्र के राज्यपाल ‘भगत सिंह कोश्यारी’ है।

पड़ताल के दौरान हमें मिले तथ्यों से पता चला कि वायरल खबर फर्जी है, महाराष्ट्र के मौजूदा राज्यपाल सुमित्रा महाजन नहीं बल्कि ‘भगत सिंह कोश्यारी’ हैं।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button