NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: 9 महीने पहले हुई महाभारत में भीम का किरदार निभाने वाले प्रवीण कुमार के निधन की खबर हालिया दिनों की बताकर हुई वायरल

फैक्ट चेक: 9 महीने पहले हुई महाभारत में भीम का किरदार निभाने वाले प्रवीण कुमार के निधन की खबर हालिया दिनों की बताकर हुई वायरल

 

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, इस पोस्ट में महाभारत में भीम का किरदार निभाने वाले टीवी अभिनेता प्रवीण कुमार की तस्वीरें पोस्ट कर उन्हें निधन की खबर दी जा रही है, साथ ही पोस्ट में उनके निधन पर सोशल मीडिया यूज़र्स शोक व्यक्त कर रहे हैं। पोस्ट को वर्तमान में सोशल मीडिया पर शेयर कर लिखा गया है कि “महाभारत में “भीम” का किरदार निभाने वाले प्रवीण कुमार जी का 74 की आयु में निधन ॐ शांति #जय_श्री_राम”

फेसबुक का लिंक यहाँ देखें।

फैक्ट चेक 

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल के दौरान मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल खबर हालिया दिनों की नहीं बल्कि नौ महीने पुरानी है जिसे इन दिनों शेयर किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्ट की सच्चाई जानने के लिए हमने पड़ताल की। पड़ताल के दौरान हमने सबसे पहले वायरल खबर से संबंधित कुछ कीवर्ड्स को गूगल पर खोजना शुरू किया। इस दौरान अमर उजाला की वेबसाइट पर फरवरी 08, 2022 को छापा एक लेख मिला। जहां उनके निधन की खबर प्रकाशित हुई थी। लेख के मुताबिक अभिनेता प्रवीण कुमार का निधन 74 वर्ष की आयु में फरवरी 2022 को ही हो गया था।

उपरोक्त मिले लेख में मिली जानकारी की पुष्टि के लिए हमने गूगल पर और बारीकी से खोजना शुरू किया। जिसके बाद हमें दैनिक जागरण की वेबसाइट पर छापे लेख में जानकारी मिली। यहाँ भी बताया गया है कि अभिनेता प्रवीण कुमार सोबती का निधन फरवरी 2022 को ही हो गया था। इसके साथ ही लेख में बताया गया है कि प्रवीण कुमार अपने आखिरी दिनों में काफी बीमारी और आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे।

 

 

पड़ताल के दौरान मिले तथ्यों से हमने जाना कि अभिनेता प्रवीण कुमार का निधन फरवरी 2022 को ही होगया था। हालिया दिनों में वायरल हुई खबर पुरानी है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button