मध्यप्रदेश में बस और कार की हुई जोरदार टक्कर, 11 की मौत, 1 घायल, पीएम मोदी ने किया ट्वीट

मध्यप्रदेश में बस और कार की हुई जोरदार टक्कर, 11 की मौत, 1 घायल, पीएम मोदी ने किया ट्वीट
कल यानी गुरुवार देर रात को मध्यप्रदेश की बैतूल रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा होगया। यहां रोड पर चल रही बस और कार की आमने- सामने से जोरदार भिड़ंत होगयी। इस हादसे से 11 लोगों की मौत हो गयी वहीं 1 घायल हो गया। बैतूल की एसपी सिमाला प्रसाद ने हादसे के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा बैतूल जिले के झल्लार थाना क्षेत्र में बैतूल-परतवाड़ा मार्ग पर हुआ, जहां बस और एक टवेरा कार के बीच भीषण टक्कर हो गई। मरने वाले टवेरा में सवार मजदूर थे। वहीं इस हादसे में घायल एक व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
झाल्लर थाने के पास एक बस और कार की टक्कर में 11 लोगों की मृत्यु हो गई। एक घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है: SP सिमला प्रसाद, बैतूल, मध्य प्रदेश pic.twitter.com/npnXyvBaa1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 4, 2022
जानकारी के अनुसार कार में सवार सभी लोग अमरावती से अपने घर लौट रहे थे। इस बीच रात लगभग 2 बजे कार चला रहे चालक को झपकी आ गई और वह कार से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद कार सामने से आर रही बस से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में बस और कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं सूचना पाकर बैतूल कलेक्टर और एसपी समेत अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
मध्य प्रदेश के बैतूल में हुए दर्दनाक हादसे को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने भी ट्वीट कर दुःख व्यक्त किया है और हादसे के शिकार हुए लोगों व उनके परिवार को मुवाजा देने की बात कही है। प्रधानमंत्री मोदी के कार्यालय द्वारा किए गए ट्वीट में लिखा गया है कि ‘मध्य प्रदेश के बैतूल में हुए हादसे में लोगों की मौत से आहत हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें। रुपये की अनुग्रह राशि। प्रत्येक मृतक के परिजन को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये दिए जाएंगे। रु. घायलों को 50,000 दिए जाएंगे’।
Pained by the loss of lives due to an accident in Betul, MP. Condolences to the bereaved families. May the injured recover soon. An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the next of kin of each deceased. Rs. 50,000 would be given to the injured: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) November 4, 2022





