ताज़ा खबरेंभारत

गुजरात विधानसभा की 182 सीटों के लिए दो चरणों में मतदान, 8 दिसंबर को घोषित होंगे परिणाम

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने गुरुवार को घोषणा करते हुए कहा कि गुजरात विधानसभा की 182 सीटों के लिए दो चरणों में मतदान होंगे. गुजरात विधानसभा चुनाव का पहला चरण 1 दिसंबर, 2022 को होगा और वहीं दूसरा चरण 5 दिसंबर, 2022 को होगा. वहीं मतदान का परिणाम 8 दिसंबर, 2022 को हिमाचल प्रदेश के साथ घोषित किए जाएंगे.

182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 18 फरवरी को समाप्त हो रहा है.

 

2017 में अपनाई गई परंपरा का हवाला देते हुए, पोल पैनल ने पिछले महीने हिमाचल प्रदेश चुनाव की तारीखों के साथ गुजरात चुनाव कार्यक्रम की घोषणा नहीं की थी. हिमाचल प्रदेश में जहां एक ही चरण में 12 नवंबर को चुनाव होंगे, वहीं मतगणना 8 दिसंबर को होगी.

 

हिमाचल प्रदेश के लिए मतगणना की तारीख को मतदान के करीब एक महीने बाद रखते हुए आयोग ने स्पष्ट संकेत दिया था कि गुजरात के लिए भी वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button