खेलताज़ा खबरें

कप्तान विराट कोहली ने नायाब अंदाज में पूरा किया बॉटल कैप चैलेंज, देखें वीडियो

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी बॉटल कैप चैलेंज को पूरा किया. विराट ने शनिवार को ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘कभी नहीं करने से बेहतर है देर से करना (Better late than never) हैशटैग बॉटल कैप चैलेंज.’

इस वीडियो में विराट को बाएं हाथ से शॉट खेलते हुए बोतल का कैप खोलते देखा जा सकता है.

15 सेकेंड लंबे वीडियो में सबसे मजेदार बात यह रही कि बैकग्राउंड में भारतीय टीम के मौजूदा कोच रवि शास्त्री की कमेंट्री की आवाज़ सुनाई दे रही है.

विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया इन दिनों वेस्टइंडीज दौरे पर हैं. टी-20 सीरीज 3-0 से अपने नाम करने के बाद अब मेजबान वेस्टइंडीज और भारत के बीच वनडे सीरीज खेली जी रही है. सीरीज का दूसरा वनडे आज यानि 11 अगस्त को खेला जाना है। इससे पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था.

पिछले कुछ दिनों में कई मशहूर हस्तियों ने बॉटल कैप चैलेंज को पूरा किया है.

पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह और भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन अपने ही अंदाज में ‘बॉटल कैप चैलेंज पूरा करते नजर आए.

https://www.instagram.com/p/B0Ddw5xHcJQ/?utm_source=ig_embed

शूटर हिना सिद्धू ने भी बॉटल कैप चैलेंज लिया था.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button