ताज़ा खबरें

जम्मू कश्मीर: शोपियां में आतंकियों ने कश्मीरी पंडित की गोलीमार कर की हत्या, जम्मू में लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने की कड़ी निंदा

जम्मू कश्मीर: शोपियां में आतंकियों ने कश्मीरी पंडित की गोलीमार कर की हत्या, जम्मू में लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने की कड़ी निंदा

 

जम्मू कश्मीर से दिन प्रतिदिन आतंकी घटनाओं की खबरें सामने आती रहती हैं, ऐसे एक बार फिर घाटी में टारगेट किलिंग की खबर सामने आयी है। यहाँ शोपियां में कुछ आंतकियों ने कश्मीरी पंडित को गोली मारकर घायल कर दिया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षाबलों की टीम मौके पर पहुंच गई है। इलाके को घेर लिया गया है। आतंकियों की तलाश की जा रही है।

बता दें शोपियां में आतंकियों द्वारा कश्मीरी पंडित पूरन कृष्ण भट को गोली मारे जाने वाली इस घटना के विरोध में जम्मू में प्रवासी कश्मीरी पंडित कर्मचारियों ने विरोध में प्रदर्शन भी किया।

 

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘शोपियां के चौधरी गुंड में एक बाग की ओर जा रहे एक नागरिक (कश्मीरी पंडित) पूरन कृष्ण भट पर आतंकवादियों ने गोलियां चला दीं। जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गयी।

इस घटना को लेकर जम्मू-कश्मीर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी निंदा की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “मैं लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि अपराधियों और आतंकवादियों को सहायता और उकसाने वालों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।”

इस मामले पर शोपियां के जिला अधिकारी सचिन कुमार वैश्य ने कहा कि मामले में जांच चल रही है। पीड़ित परिवार ने शव को जम्मू लाने की मांगी की है। उनकी मांग को पूरा करते हुए शव को जाम्मू भेजा जा रहा है। उनकाअंतिम संस्कार वहीं किया जाएगा। मामले में जैसा सामने आएगा वासी कार्रवाई की जाएगी। वहीं मामले पर DIG सुजीत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस घटना की ज़िम्मेदारी कश्मीर फ्रीडम फाइटर्स (KFF) ने ली है।

उन्होंने मीडिया को बयान देते हुए कहा कि “हमारा एक गार्ड यहां मौजूद था। वह स्कूटर से कहीं गए थे और जब लौट रहे थे तब वह अकेले नहीं थे गार्ड के रहते अगर यह घटना घटी है तो सिर्फ गार्ड तक नहीं इस इलाके के हर ज़िम्मेदार अधिकारी तक बात जाएगी। चश्मदीदों के मुताबिक आतंकी मोटरबाइक पर नहीं थे लेकिन हो सकता है कि उन्होंने अपने साथी को लगा रखा हो”।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button