ताज़ा खबरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे उज्जैन में महाकाल कॉरिडोर का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे उज्जैन में महाकाल कॉरिडोर का उद्घाटन

आज यानी मंगलवार 11 अक्टूबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उज्जैन में महाकाल कारिडोर का उद्घाटन करेंगे। जिसके पहले चरण का काम पूरा हो गया है। महाकालेश्वर मंदिर कॉरिडोर विकास परियोजना के पहले चरण का काम 856 करोड़ रुपये की लागत में पूरा हुआ है। वहीं इसके दूसरे चरण का काम 2023-24 तक पूरा होगा।

बता दें महाकाल मन्दिर के नजदीक मध्य प्रदेश सरकार ने महाकाल लोक का निर्माण किया गया है। महाकाल लोक के निर्माण से मंदिर का कुल क्षेत्रफल वर्तमान में 2.82 हेक्टेयर से बढ़कर 20 हेक्टेयर से भी अधिक हो गया है। यहां भगवान शिव के साथ-साथ उनके पूरे परिवार की प्रतिमाओं को स्थापित किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम मोदी शाम 5 बजकर 25 मिनट पर महाकाल मंदिर पहुंचेंगे। यहां सबसे पहले वह पूजा में शामिल होंगे।इसके बाद शाम 6 बजकर 25 मिनट से शाम 7 बजकर 5 मिनट के बीच राष्ट्र को महाकाल लोक समर्पित करेंगे। उसके बाद मोदी कार्तिक मेला मैदान में एक सार्वजनिक समारोह में हिस्सा लेंगे। मोदी उज्जैन से रात करीब साढ़े 8 बजे इंदौर के लिए निकलेंगे उसके बाद वहां से वह रात करीब 9 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button