ताज़ा खबरें

पीएम मोदी के गुजरात दौरे का दूसरा दिन, जनसभा में मुलायम सिंह यादव को किया याद

गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुजरात दौरे का आज दूसरा दिन है, पीएम आज गुजरात के भरूच पहुंचे जहां उन्होंने आज विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. पीएम ने जन को संबोधित करते हुए मुलायम सिंह को याद करते हुए कहा, “मुलायम सिंह यादव का जाना देश के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है.”

 

पीएम मोदी ने जन संबोधन में कहा, मुलायम जी के साथ मेरा नाता विशेष प्रकार का रहा है. जब हम CM के रूप में मिला करते थे तो हम दोनों एक दूसरे के प्रति एक अपनत्व का भाव प्रकट करते थे.

 

“मुलायम जी की विशेषता थी कि उन्होंने 2013 में जो आशीर्वाद दिया उसमें कोई उतार-चढ़ाव नहीं आने दिया. राजनीतिक विरोधी बातों के बीच भी 2019 में संसद का आखिरी सत्र था तब उन्होंने कहा था कि मोदी जी सबको साथ लेकर चलते हैं, इसलिए मुझे विश्वास है कि 2019 में फिर से PM बनेंगे.”

पीएम ने जनसभा में भरूच में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन कर अपने संबोधन में कहा कि, आज गुजरात को पहला बल्क ड्रग पार्क मिला. केमिकल सेक्टर से जुड़े अनेक प्लांट का भी आज लोकार्पण हुआ है. अब भरूच बड़ौदा या सूरत के एयरपोर्ट पर निर्भर नहीं रह सकता अब भरूच का अपना एयरपोर्ट होना चाहिए, इसलिए अंकलेश्वर में नया एयरपोर्ट बनाने का आज शिलान्यास किया गया.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button