ताज़ा खबरें

महात्मा गांधी की 153वीं जयंती आज, पीएम मोदी, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति समेत कई नेताओं ने राजघाट में दी श्रद्धांजलि

महात्मा गांधी की 153वीं जयंती आज, पीएम मोदी, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति समेत कई नेताओं ने राजघाट में दी श्रद्धांजलि

 

देश में आज सत्य और अहिंसा की राह में चलने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 153वीं जयंती मनाई जा रही है। इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ समेत कई नेताओं ने राजघाट में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला,  कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने राजघाट पर महात्मा गांधी को नमन किया। बता दें राजघाट पर बापू की स्मृति में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 

 

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे 

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला 

बता दें महात्मा गांधी की जयंती पर 2 अक्टूबर को हर साल अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस भी मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र ने 15 जून 2007 को महात्मा गांधी के सम्मान में दो अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया जिससे अब गांधी जयंती को दुनिया के अन्य देश अहिंसा दिवस के रूप में मनाई जा रही है।

इसी मौके पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने बापू को याद करते हुए ट्वीट कर कहा कि अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर, हम महात्मा गांधी के जन्मदिन और शांति, सम्मान और सभी के द्वारा साझा की जाने वाली आवश्यक गरिमा के मूल्यों का जश्न मनाते हैं। हम महात्मा गांधी के मूल्यों को अपनाकर और संस्कृतियों में काम करके आज की चुनौतियों को हरा सकते हैं।

 

 

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button