यूपी में लगातार हो रही है भारी बारिश, दिल्ली-यूपी समेत 21 राज्यों में येलो अलर्ट जारी
यूपी में लगातार हो रही है भारी बारिश, दिल्ली-यूपी समेत 21 राज्यों में येलो अलर्ट जारी
पिछले कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। भारी बारिश के चलते प्रदेश के कई शहरों जलभराव जैसी स्थिति बानी हुई है। जिसके चलते आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। लोगों को अब परेशान हो रहे हैं। दिल्ली-एनसीआर में भी पिछले 4 दिनों से तेज बारिश हो रही है। जिसके चलते यहाँ भी कई जगह पानी भरने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। वहीं, हरियाणा के गुरुग्राम में भी बारिश से बुरा हाल है।
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश: हापुड़ में भारी बारिश के बाद रेलवे के अंडरपास में जलभराव हुआ।
एक स्थानीय ने बताया, "बारिश के बाद इस अंडरपास में पानी भर गया है जिसकी वजह से लोगों के ट्रैक्टर, गाड़ी फंस रहे हैं। यह कई गांव के लिए आने-जाने का रास्ता है।" pic.twitter.com/fXyYsAqyNG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 25, 2022
हरियाणा
हरियाणा: अंबाला में भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव हुआ। pic.twitter.com/qADTD9Jobt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 25, 2022
मौसम विभाग (IMD) की मानें तो दिल्ली-एनसीआर में आज भी भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो रविवार को उत्तराखंड और सिक्किम में भारी बारिश के लिए आरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही 25 सितंबर के लिए यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों में भारी की चेतावनी जारी की है।
इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी
मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार यानी 25 सितंबर को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड,मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु व पुड्डुचेरी राज्यों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी है।





