ताज़ा खबरें

गिरफ्तार की गयी नोएडा की गालीबाज महिला, सिक्योरिटी गार्ड से गाली गलौज और क्षत्रीय भेदभाव करने पर हुई कार्रवाई

गिरफ्तार की गयी नोएडा की गालीबाज महिला, सिक्योरिटी गार्ड से गाली गलौज और क्षत्रीय भेदभाव करने पर हुई कार्रवाई

 

गत रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो नोएडा का बताया गया। इस वीडियो में एक महिला कुछ सिक्योरिटी गार्ड्स से गाली गलौज और क्षेत्री भेदभाव करते दिखाई दी थी। वीडियो के वायरल होते ही नोएडा पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए वीडियो की ‘गालीबाज’ महिला पर बड़ी कार्रवाई की और महिला को गिरफ्तार कर लिया। महिला को दो हफ्त की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. महिला नोएडा के जिस सोसायटी में रहती है, उसके RWA ने उसे फ्लैट खाली करने के लिए कहा है।

 

थाना नोएडा सेक्टर-126 पुलिस ने भाव्या रॉय के खिलाफ भारतीय दंड सहिता की धारा 153-A, 323, 504, 505(2), 506 के महत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं महिला वीडियो में जिस गार्ड की वर्दी खींचती दिखाई दे रही हैं, उसने अपनी आपबीती बताई है। सिक्योरिटी गार्ड अनूप कुमार का कहना है कि वह गेट पर गाड़ी चेक कर रहा था। एक गाड़ी पहले से खड़ी थी और मैडम की गाड़ी पीछे आकर लगी थी। मैं उनके पास गया और बोला कि कुछ मिनट लगेंगे, आगे एक गाड़ी खड़ी है। इसके बाद मैडम भड़क गईं, गाली देने लगीं और क्षेत्रीय भेदभाव जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए बदतमीजी की।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button