Hindi Newsportal

COVID-19 Update: भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के 13,272 नए मामले दर्ज

File image
0 383

COVID-19 Update: भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के 9,531 नए मामले दर्ज

 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के 9,531 नए मामले सामने आए हैं। अब देश में कोविड-19 के सक्रिय मरीजों की संख्या 97,648 हो गई है।

वहीं पूरे देश में अबतक 4,43,48,960 मामले हुए। पूरे भारत में अबतक कुल मौतों का आंकड़ा 5,27,289 पर पहुंच गया है। वहीं 13,900 लोग पिछले 24 घंटे में कोरोना से ठीक होकर घर पहुंच गए।

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों की माने तो देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 97,648 हो गई है। महामारी शुरू होने के बाद से लेकर अब तक भारत में कुल 4,37,23,944 लोगों ने कोरोना वायरस से ठीक होने में सफलता पाई है। देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 2,10,02,40,361 डोज लगाई जा चुकी है।