मनोरंजन

Rishabh Pant और Urvashi के बीच सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग, उर्वशी ने पंत को कहा, छोटू भैया

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत और बॉलिवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के बीच सोशल मीडिया पर जंग छिड़ी हुई है. उर्वशी के लेटेस्ट इंटरव्यू के वायरल होने के बाद दोनों के बीच यह जंग शुरू हो गई.

 

क्या है पूरा मामला ?

उर्वशी रौतेला ने अपने एक इंटरव्यू में दिल्ली में अपने प्रोजेक्ट की शूटिंग के बारे में बात करते हुए कहा था कि, कोई मिस्टर आर पी (Rishabh Pant) मुझसे मिलने आए थे और उस वक्त मेरा शेड्यूल बिजी था. मैं काफी थक चुकी थी तो मैने उनसे मुलाकात नहीं की तो वह शख्स 10 घंटों तक मेरा इंतजार करता रहा. हालांकि जब मुझे इस बात का पता चला तो मुझे बुरा लगा.

उर्वशी के इस इंटरव्यू के बाद ऋषभ पंत ने तंज कसते हुए अपने इंस्टा पोस्ट पर लिखा, “यह बहुत फनी बात है कि लोग कैसे थोड़ी सी पॉपुलैरिटी और सुर्खियों के लिए इंटरव्यू में झूठ बोलते हैं. बेहद दुखद बात है कि लोग नाम और फेम के भूखे हैं. भगवान उनका भला करे.” साथ ही पंत ने आखरी में लिखा “पीछा छोड़ दो बहन”. हालांकि पंत ने पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया.

ऋषभ पंत की इंस्टा पोस्ट

 

इसके बाद ही ऋषभ पंत के पीछा छोड़ दो बहन वाले पोस्ट पर उर्वशी रौतेला ने एक पोस्ट के जरिए जवाब देते हुए लिखा, ‘छोटू भैया को बैट बॉल खेलना चाहिए. मैं कोई मुन्नी नहीं हूं डार्लिंग बच्चे तेरे लिए बदनाम होने को. रक्षा बंधन मुबारक हो. #RPChotuBhaiyya #Cougarhunter #donttakeadvantageofasilentgirl.’

उर्वशी रौतेला पोस्ट

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button