ताज़ा खबरें

फैक्ट चेक क्या गटर होल में गिरते हुए आदमी का यह वीडियो दिल्ली का है? जानिए पूरा सच

फैक्ट चेक :क्या गटर होल में गिरते हुए आदमी का यह वीडियो दिल्ली का है? जानिए पूरा सच

 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक व्यक्ति को सड़क किनारे बने गटर होल में गिरते हुए देखा जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि ‘यह वीडियो दिल्ली का है, जहाँ एक तरफ दिल्ली की केजरीवाल सरकार दिल्ली को लंदन बनने की बात करती है, वहीं दूसरी तरह दिल्ली सड़कों से यह दुर्लभ वीडियो देखने को मिला ‘। फेसबुक पर वायरल वीडियो को शेयर कर कैप्शन में लिख गया है कि,”अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को लंदन बनाने के लिए 2015 से लगातार जी जान से लगे हुए है, यह उनका 2015 से आज तक का result और एक के एक साथ फ्री शराब की बोतल बांटने का result “

  फेसबुक का लिंक यहाँ देखें।

फैक्ट चेक 

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल वीडियो दिल्ली का नहीं बल्कि तमिल नाडु का है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की सत्यता जानने के लिए हमने पड़ताल की। इस दौरान हमें एक ट्विटर पर सुनील सिकंद नामक यूजर की प्रोफाइल पर एक ट्वीट मिला, जिसे हाल ही बीती 04 अगस्त को अपलोड किया गया था। सुनील ने अपनी पोस्ट वायरल वीडियो को बंगलौर का बताया है।

उपरोक्त प्राप्त ट्वीट से हमें शक हुआ कि यह वीडियो दिल्ली से तो नहीं है, इसलिए वीडियो की सटीक जानकारी के लिए हमने पहले तो वायरल वीडियो को गौर देखा।  इस दौरान हमारी नजर वीडियो में दिख रहे बोर्ड पर गयी जहां किसी अन्य भाषा में किसी स्टेशन का नाम छपा था।

इसी के आधार पर हमने गूगल पर और स्क्रीनशॉट तथा कुछ कीवर्ड्स के माध्यम से खोजना शुरू किया। जिसके बाद हमें गूगल पर FreePressJournal नामक वेबसाइट पर प्रकाशित के खबर मिली। जहां इस वीडियो को तमिलनाडु के होसुर का बताया गया है।

 

इसके साथ ही हमें यूट्यूब ओर Aisanet Suvarna News के अधिकरारिक यूट्यूब चैनल पर भी मिला। जहां इस वीडियो के तमिल नाडु के होसुर (Hosur) से होने की पुष्टि की जा रही है।

पड़ताल के दौरान हमें उपरोक्त मिले तथ्यों से पता चला कि वायरल वीडियो दिल्ली का नहीं बल्कि तमिल नाडु के होसुर (Hosur) का है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button