नीतीश कुमार ने ली 8वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ

पटना: बिहार की राजनीति में उठापटक के बीच नीतीश कुमार ने बुधवार को 8वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, जबकि तेजस्वी यादव ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली.

तेजस्वी यादव के राजद और अन्य विपक्षी दलों के साथ एक नए “महागठबंधन” की घोषणा करने के बाद, नीतीश कुमार ने 8 वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली.
बुधवार को नीतीश कुमार ने बिहार के सीएम के तौर पर आठवीं बार शपथ ग्रहण किया. पटना के राजभवन में आयोजित समारोह में नीतीश कुमार को बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. नीतीश कुमार के साथ साथ पूर्व में बिहार के डिप्टी सीएम रह चुके और लालू प्रसाद के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने भी राज्य के मंत्री के तौर पर पद एवं गोपनीयता की शपथ ली.
पटना: बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने नीतीश कुमार को राजभवन में बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई।#NitishKumar #Patna pic.twitter.com/fqBAgOqy5R
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) August 10, 2022
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शपथ ग्रहण के बाद कहा, आप हमारी पार्टी के लोगों से पूछ लीजिए की सबकी स्थिति क्या हुई. मैं मुख्यमंत्री(2020 में) बनना नहीं चाहता था. लेकिन मुझे दवाब दिया गया कि आप संभालिए। बाद के दिनों में जो कुछ भी हो रहा था, सब देख रहे थे. हमारी पार्टी के लोगों के कहने पर हम अलग हुए.
आप हमारी पार्टी के लोगों से पूछ लीजिए की सबकी स्थिति क्या हुई। मैं मुख्यमंत्री(2020 में) बनना नहीं चाहता था। लेकिन मुझे दवाब दिया गया कि आप संभालिए। बाद के दिनों में जो कुछ भी हो रहा था, सब देख रहे थे। हमारी पार्टी के लोगों के कहने पर हम अलग हुए: बिहार के मुख्यमंत्री #NitishKumar pic.twitter.com/pvnCZ7S2MR
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) August 10, 2022





