NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: दिग्‍गज हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह के निधन की दो साल पुरानी खबर को हालिया दिनों किया वायरल, जाने सच

फैक्ट चेक: दिग्‍गज हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह के निधन की दो साल पुरानी खबर को हालिया दिनों किया वायरल, जाने सच

 

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। तस्वीर एक मृत व्यक्ति के अंतिम बिदाई की है, जहां मृतक के शव पर फूलों की माला के साथ एक हॉकी स्टिक को रखें हुए देखा जा सकता है। दावा किया जा रहा है मरने वाले शख्स भारत के दिग्गज हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह हैं, जिन्होंने भारत को तीन ओलंपिक स्वर्ण पदक जितवाए हैं। पोस्ट में कहा गया है कि उनके निधन की खबर पर मीडिया और राजनेता खामोश हैं।

फेसबुक पर उनकी तस्वीर शेयर कर लिखा गया है कि,’ दुखद, अगर कोई अभिनेता मर गया होता तो मीडिया रो रही होती, राजनेताओं की आत्मा बाहर आ जाती, और भारत की जनता रोड पर आ जाती। अपनी हॉकी स्टिक के साथ विदा हुए भारत के महान हॉकी खिलाड़ी श्री बलबीर सिंह सीनियर… भारत को तीन ओलंपिक स्वर्ण पदक जिताने में अहम योगदान दिया था वहीं 1952 हेलसिंकी ओलंपिक फ़ाइनल में नीदरलैंड के ख़िलाफ़ इनका 5 गोल का रिकॉर्ड आज तक कोई नहीं तोड़ सका है…नमन है’ 

 

 

फेसबुक के पोस्ट का लिंक यह देखें।

 

फैक्ट चेक: 

सोशल मीडिया पर तस्वीर के साथ वायरल हो रहे दावे की सत्यता जानने के लिए हमने पड़ताल की। पड़ताल के दौरान हमने सबसे पहले वायरल तस्वीर को रिवर्स इमेज सर्च टूल के माध्यम से खोजना शुरू किया। लेकिन खोज के दौरान गूगल पर मिले तथ्यों में हमें तस्वीर की कोई ठोस जानकारी नहीं मिली। इसलिए हमने गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च टूल के साथ ही साथ कुछ कीवर्ड्स की भी सहायता ली।

जिसके बाद हमें Punjabkesari नामक वेबसाइट पर मई 26, 2020 को छपा एक लेख मिला जहां वायरल तस्वीर से मेल खाती एक दूसरी तस्वीर पोस्ट की गयी थी, लेख के मुताबिक यह तस्वीर हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी मृत बलबीर सिंह की ही है। जिनकी मृत्यु साल 2020 में ही हो गयी थी। लेख के मुताबिक उनके निधन की खबर पर देश के राष्ट्रपति से प्रधानमंत्री तक ट्वीट कर उनके निधन पर दुख जताया। वहीं चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर व प्रशासक वी.पी. बदनौर ने भी कहा कि वे हॉकी ही नहीं खेल जगत में भारत के सबसे ज्यादा चमकदार सितारा थे, आपके जैसा न कोई दूसरा हुआ न होगा।

 

उपरोक्त प्राप्त जानकारी की पुष्टि तथा सटीक जानकारी के लिए हमने गूगल पर और बारीकी से खोजना शुरू किया। जिसके बाद हमें खिलाड़ी बलबीर सिंह के निधन की खबर बीबीसी हिंदी की वेबसाइट पर भी मई 25, 2020 को छपे लेख में मिली। लेख के मुताबिक, बलबीर सिंह सीनियर का निधन मई 25,  2020 को 95 वर्ष की आयु में हो गया था। उन्हें स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के चलते मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

 

खोज के दौरान हमें पीएम मोदी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी सीनियर खिलाड़ी बलबीर सिंह के निधन को लेकर किया गया एक ट्वीट प्राप्त हुआ। बता दें यह ट्वीट मई 25 2020 को ही किया गया था।

पड़ताल के दौरान उपरोक्त प्राप्त तथ्यों से हमें पता चला कि वायरल तस्वीर के साथ सोशल मीडिया पर वर्तमान में शेयर हो रहा दावा गलत है, हॉकी के सीनियर खिलाड़ी बलबीर सिंह का निधन दो साल पहले ही हो चुका है। वायरल तस्वीर उनके निधन के दौरान की ही है। जिसे हालिया दिनों में भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button