ताज़ा खबरेंभारतराजनीती

कर्नाटक: येदियुरप्पा के विश्वासमत जीतने के बाद स्पीकर रमेश कुमार ने दिया इस्तीफा

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के विधानसभा में विश्वासमत जीतने के बाद सदन के स्पीकर केआर रमेश कुमार ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.

अपने पद से इस्तीफ़ा देते हुए उन्होंने कहा,’मैं पद को छोड़ना चाहता हूं और जो डिप्टी स्पीकर है अभी वह इस पद को संभालेंगे.’ स्पीकर के इस्तीफ़ा देने के बाद सदन की कार्रवाई को शाम 5 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है.

कर्नाटक विधानसभा में आज मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा विश्वासमत प्रस्ताव पेश किया. विपक्ष ने मत विभाजन की मांग नहीं की और इस तरह येदियुरप्पा सरकार ने विश्वास मत हासिल कर लिया.

विश्वासमत जीतने के बाद मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘विश्वास मत जीतना एक स्थिर और मजबूत प्रशासन की ओर कदम बढ़ाना है. पारदर्शी और जवाबदेह शासन सुनिश्चित करके विश्वास बनाए रखेंगे. मुझ पर रखे गए विश्वास के लिए मैं नागरिकों, विधायकों और हर बीजेपी कार्याकर्ता को धन्यवाद देना चाहता हूं.’

ALSO READ: महाराष्ट्र में विपक्ष के 50 से ज्यादा विधायक भाजपा के संपर्क में: गिरीश महाजन

विश्वासमत की कार्रवाई के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा, ‘आपने (भाजपा) बागी विधायकों को सड़क पर छोड़ दिया है. पिछले सप्ताह से मैं सभी घटनाक्रमों को देख रहा हूं. स्पीकर का निर्णय एक मजबूत संदेश भेजता है. उन्होंने जल्दबाजी में कार्रवाई नहीं की. उन्होंने मामले को बहुत ध्यान से देखा, और प्रत्येक मामले को देखा. सत्ता स्थायी नहीं है यहां तक कि नरेंद्र मोदी और जेपी नड्डा के लिए भी. हम आपके नंबर को 105 से 100 या उससे कम पर लाने की कोशिश नहीं करेंगे. आप सूखे की बात करते हैं, कम से कम अब देखते हैं कि आप कैसे काम करेंगे. हम आप लोगों के सहयोग के लिए सहयोग करेंगे.’

बता दें कि सोमवार को पद से इस्तीफ़ा देने से पहले स्पीकर केआर रमेश कुमार ने रविवार को कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन के 14 बागी विधायकों को अयोग्य करार दे दिया था, जिसके बाद कुल अयोग्य करार दिए गए विधायकों की संख्या बढ़कर 17 तक पहुंच गयी है.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

  1. Tốc độ tải game tại 66b apk được tối ưu nhờ máy chủ đặt tại Singapore và Hồng Kông – đảm bảo độ trễ thấp, không giật lag dù bạn ở bất kỳ tỉnh thành nào tại Việt Nam. TONY02-11O

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button