ताज़ा खबरें

एकनाथ शिंदे के खेमे में शामिल होने शिवसेना के तीन और बागी विधायक गुवाहाटी पहुचें

एकनाथ शिंदे के खेमे में शामिल होने शिवसेना के तीन और बागी विधायक गुवाहाटी पहुचें

महाराष्ट्र की सियासी गलियारों में अस्थिरता के बीच महाराष्ट्र की सत्तारूढ़ महाविकास अघाड़ी सरकार को एक और झटका मिला। शिवसेना के तीन और बागी विधायक एकनाथ शिंदे के खेमे में शामिल होने के लिए गुवाहाटी रैडिसन ब्लू होटल पहुंचे। बता दें महाराष्ट्र में चल रहे राजनीतिक उथल-पुथल के बीच उद्धव सरकार के असंतुष्ट मंत्री एकनाथ शिंदे पार्टी के कुछ विधायकों के साथ बुधवार को असम पहुंचे थे।

बताया जा रहा है कि शाम को जो विधायक पहुंचे हैं वह महाराष्ट्र बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल के साथ सूरत से गुवाहाटी के लिए निकले थे। शिवसेना के विधायकों में गुलाबराव पाटिल और योगेश कदम का समावेश है। अन्य दो विधायकों में मंजुला गावित और चंद्रकांत पाटिल है जो निर्दलीय हैं। इससे पहले शिंदे गुट के 34 विधायकों के हस्ताक्षर वाली चिट्ठी राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के पास भेजी है। जिसमें लिखा गया कि एकनाथ शिंदे ही शिवसेना विधायक दल के नेता है।
Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button