Covid Update: देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 8,582 नए मामले, 04 की मौत
Covid Update: देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 8,582 नए मामले, 04 की मौत
सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के 8,582 नए मामले सामने आए हैं। अब देश में कोविड-19 के सक्रिय मरीजों की संख्या 44,513 हो गई है।
🔲 भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 8,582 नए मामले सामने आए और कोरोना से 4 लोगो की मृत्यु हुई। देश में सक्रिय मामले बढ़कर 44,513 हुए।#COVID pic.twitter.com/UFmXhON8xJ
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) June 12, 2022
वहीं पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना से 04 लोगों की मौत हो चुकी है. पूरे भारत में अबतक कुल मौतों का आंकड़ा 5,24,761 पर पहुंच गया है। वहीं 4,435 लोग पिछले 24 घंटे में कोरोना से ठीक होकर घर पहुंच गए।
बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों की माने तो देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 44,513 हो गई है. महामारी शुरू होने के बाद से लेकर अब तक भारत में कुल 4,26,52,743 लोग कोरोना वायरस से ठीक होकर घर लौट चुके हैं. देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 1,95,07,08,541 डोज लगाई जा चुकी है।





