नूपुर शर्मा के विवादित बयान को लेकर देश भर में मचा बवाल, जुमे की नमाज़ के बाद देश के कई शहरों में प्रदर्शन

नूपुर शर्मा के विवादित बयान को लेकर देश भर में मचा बवाल, जुमे की नमाज़ के बाद देश के कई शहरों में प्रदर्शन
शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद देश में कई शहरों में प्रदर्शन हो रहे हैं। बता दें यह प्रदर्शन बीजेपी की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा के पैगंबर मोहम्मद पर दिए गए बयान के विरोध में हो रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये प्रदर्शन दिल्ली के जामा मस्जिद, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, मुरादाबाद, प्रयागराज, पश्चिम बंगाल के हावड़ा, झारखंड के रांची, बिहार के आरा और पंजाब के लुधियाना में हुए हैं। कुछ जगहों पर नमाजियों ने पुलिस पर पथराव भी किया, जिसके जवाब में पुलिस ने भी लाठीचार्ज किया है।
हमें पता चला कि कुछ लोगों ने जुम्मे की नमाज़ के बाद मार्च करने का प्रयास किया। हम मौके पर पहुंचे और उनको हटाया। जानकारी मिली कि उन्होंने कुछ दुकानें लूटने की कोशिश की और वाहनों को नुकसान पहुंचाया है। उनपर मुकदमा दर्ज़ कर सख्त कार्रवाई की जाएगी: प्रीतिंदर सिंह, DIG, सहारनपुर ज़ोन pic.twitter.com/Jc5hoW9AlN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 10, 2022
#WATCH झारखंड: भाजपा की निलंबित नेता नूपुर शर्मा के विवादित बयान को लेकर रांची में विरोध प्रदर्शन हुआ। कुछ लोगों ने वाहनों में आग लगाई, तोड़फोड़ और पथराव किया। pic.twitter.com/1wiPQECVGv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 10, 2022
समुदाय विशेष की मांग है कि नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। रांची में लोगों का प्रदर्शन काफी उग्र हो गया। यहां सड़क पर पुलिस की प्रदर्शनकारियों से झड़प हुई। इस झड़प में रांची के एसपी सिटी अंशुमान कुमार सहित 12 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए।
#WATCH महाराष्ट्र: भाजपा की निलंबित नेता नुपुर शर्मा के विवादित बयान के खिलाफ सोलापुर में बड़ी संख्या में लोगों ने विरोध मार्च निकाला। pic.twitter.com/PoGx82boLp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 10, 2022
कर्नाटक के कलबुर्गी स्थित मुस्लिम चौक के पास जहां रजा अकेडमी ने प्रदर्शन किया वहीं तेलंगाना स्थित मक्का मस्जिद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इस बीच पुलिस ने हस्तक्षेप किया और प्रदर्शन कर रही भीड़ पर काबू कर लिया। इलाके में पुलिस की तैनाती भी बढ़ा दी गई है।
कर्नाटक: निलंबित भाजपा नेता नूपुर शर्मा के विवादित बयान के ख़िलाफ़ रजा अकादमी ने कलबुर्गी के मुस्लिम चौक पर प्रदर्शन किया। pic.twitter.com/P2iuJ8K4UK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 10, 2022





