ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पर बवाल, खालिस्तान समर्थक नारे लगे

ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पर बवाल, खालिस्तान समर्थक नारे लगे
अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में आज यानी ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर जमकर हंगामा हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मंदिर में भीड़ ने खालिस्तान समर्थक नारे लगाए। इतना ही नहीं लोग खालिस्तानी अलगाववादी जरनैल सिंह भिंडरावाले की तस्वीरें लेकर भी नजर आए। ANI न्यूज़ एजेन्सी ने इसका वीडियो जारी किया।
#WATCH | Punjab: A group of people gathers at the entrance to the Golden Temple in Amritsar, raises pro-Khalistan slogans and carries posters of Khalistani separatist Jarnail Bhindranwale. pic.twitter.com/zTu9ro7934
— ANI (@ANI) June 6, 2022
गर्मख्याली संगठनाें ने खालिस्तान, भिंडरावाला और दीप सिद्धू के पोस्टर लहराए। आपरेशन ब्लू स्टार की वर्षगांठ पर बड़ी संख्या में सिविल वर्दी में पुलिस फोर्स भी तैनात की गई है। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि आजादी ने सिखों को धार्मिक और राजनीतिक रूप से कमजोर किया है।
क्या है ऑपरेशन ब्लू स्टार
आज ही के दिन साल 1984 में भारतीय सेना ने ऑपरेशन ब्लू स्टार के तहत स्वर्ण मंदिर में प्रवेश किया था। बता दें कि यह ऑपरेशन भिंडरावाले और अन्य हथियारबंद आतंकियों को ढेर करने के लिए शुरू किया गया था, जो मंदिर परिसर में छिपे हुए थे। इस ऑपरेशन में सेना को सफलता तो मिली, लेकिन कई आम नागरिकों की भी मौत हो गई थी।





