कोविड अपडेटताज़ा खबरें

देश में बढ़ी कोरोना की रफ्तार, भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के 4,270 नए मामले दर्ज

नई दिल्ली: आज सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के 4,270 नए मामले सामने आए हैं। अब देश में कोविड-19 के सक्रिय मरीजों की संख्या 24,052 हो गई है।

 

वहीं पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना से 15 लोगों की मौत हो चुकी है। पूरे भारत में अबतक कुल मौतों का आंकड़ा 5,24,692 पर पहुंच गया है. वहीं 2,619 लोग  पिछले 24 घंटे में कोरोना से ठीक होकर घर पहुंच गए।

 

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों की माने तो देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 24,052 हो गई है। महामारी शुरू होने के बाद से लेकर अब तक 4,26,28,073 लोगों ने  कोरोना संक्रमित से ठीक होने में सफलता पाई है। देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 1,94,09,46,157 डोज लगाई जा चुकी है।

 

कोरोना वायरस अपडेट

कुल मामले: 4,31,76,817

सक्रिय मामले: 24,052

कुल रिकवरी: 4,26,28,073

कुल मौतें: 5,24,692

कुल वैक्सीनेशन: 1,94,09,46,157

 

Show More

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button