ताज़ा खबरें

सीएम योगी ने आज किया अयोध्या के राम मंदिर के गर्भगृह का शिलान्यास

सीएम योगी ने आज किया अयोध्या के राम मंदिर के गर्भगृह का शिलान्यास

 

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। राम मंदिर के निर्माण के पहले चरण में चबूतरे का काम पूरा हो गया है। जिसके बाद अब मंदिर के दूसरे चरण की शुरूआत हुई। इसके तहत आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राम मंदिर के गर्भगृह की आधारशिला रखा।

 

 

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह का शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। राम मंदिर का गर्भगृह कमल की आकृति का आठ कोण वाला होगा। इसकी दीवार 6 फिट मोटी होगी, जिसका बाहरी हिस्सा पिंक स्टोन का होगा। इसका कलश 161 फिट ऊंचा रहेगा। इस अवसर पर स्वामी परमानंद सहित राम मंदिर आंदोलन से जुड़े 100 से ज्यादा संतों सहित 300 लोग इस ऐतिहासिक पल के गवाह बने।

कार्यक्रम के बाद CM योगी ने मीडिया से बात करते हुए कहा- राम मंदिर भारत का राष्ट्र मंदिर होगा। वह बोले अब सैकड़ों वर्षों का इंतजार खत्म होने वाला है, क्योंकि तेजी से मंदिर के निर्माण का काम होगा। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शिला पूजन करना बेहद सौभाग्य की बात। गर्भगृह का पहला पत्थर रख दिया है, गोरक्षनाथ पीठ की तीन पीढ़ी इस मंदिर आंदोलन से जुड़ी हुई थी। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज से शिलाओं के रखने का काम तेजी से शुरू हो जाएगा।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button