ताज़ा खबरें

Ahmedabad McDonald: कस्टमर को कोल्ड ड्रिंक में सर्व की छिपकली, वायरल हुआ वीडियो

Ahmedabad McDonald: कस्टमर को कोल्ड ड्रिंक में सर्व की छिपकली, वायरल हुआ वीडियो

बर्गर और फ्रेंच फ्राइस के लिए देश और दुनिया में मशहूर ब्रांड McDonald’s को लेकर एक बड़ी खबर सामने आयी। गुजरात के अहमदाबाद की साइंस सिटी रोड पर स्थित McDonald’s में उस वक्त खलबली मच गई जब वहां कस्टमर की कोल्ड ड्रिंक में छिपकली निकल गई। कोल्ड ड्रिंक पी रहे ग्राहक ने म्युनिसिपल कोर्पोरेशन को इसकी जानकारी दी।

बता दें एक McDonald’s में दो दोस्त भार्गव जोशी और मेहुल हिंगु कोल्ड ड्रिंक पी रहे थे. इसी दौरान कोल्ड ड्रिंक में मरी हुई छिपकली निकल आई. इसके बाद वहां जमकर हंगामा हुआ. दोनों दोस्त भार्गव जोशी और मेहुल का कहना कि जब वो इस बारे में  McDonald’s के मैनेजर के पास गए तो उन्हें पैसे वापस करने और वहां से चुपचाप चले जाने को कहा गया. दोनों युवाओं ने म्युनिसिपल कोर्पोरेशन को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी. सूचना पाकर नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंच गए. अधिकारियों ने कोल्ड ड्रिंक के सैंपल लेकर पब्लिक हेल्थ लैबोरेट्री में चेकिंग के लिए भेज दिए.

कोल्ड ड्रिंक के गिलास में छिपकली मिलने की घटना के बाद अहमदाबाद नगर निगम (AMC) ने कर्रवाई करते हुए मैकडॉनल्ड्स (McDonald’s) के इस आउटलेट को सील कर दिया।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button