NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: अशोक गहलोत के पुराने भाषण की क्लिप को एडिट कर भ्रामक दावे के साथ किया वायरल, जाने पूरा सच

फैक्ट चेक: अशोक गहलोत के पुराने भाषण की क्लिप को एडिट कर भ्रामक दावे के साथ किया वायरल, जाने पूरा सच

 

सोशल मीडिया पर राजस्थान के मुख्यमंत्री ‘अशोक गहलोत’ की 17 सेकंड की एक वीडियो क्लिप वायरल हो रही हैं। वीडियो में सीएम अशोक गहलोत को कहते हुए सुना जा सकता है कि, “बीजेपी वाले खाली हिन्दुत्वा की बात करते हैं, माहौल हिंदुत्व का बन गया है हम भी घबरा गए हैं, वोट देंगे नहीं वे लोग घबराने की कोई आवश्यकता नहीं हमें दबंग होकर हमारी विचारधारा पर चलना हैइसी वीडियो को सोशल मीडिया पर इन दिनों शेयर कर दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस शासित प्रदेश राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने बयान दिया है कि वह हिन्दुत्वा के मौहोल से घबरा गए हैं।

फेसबुक पर वायरल वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि,” माहौल हिंदुत्व का बन गया है हम भी घबरा गये है ….मुख्यमंत्री जी के मुँह से सुनकर कलेजा ठंडा हुआ.भगवा धारी सब पर भारी।  

 

 

फेसबुक का लिंक यहाँ देखें।

 

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल से हमें पता चला कि वायरल वीडियो एडिट कर भ्रामक दावे के साथ वायरल किया जा रहा है।

क्या वाकई राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने हालिया दिनों में ऐसा कोई बयान दिया है? इस बात का सच जानने के लिए हमने पड़ताल की।  पड़ताल के पहले चरण में हमने वायरल वीडियो को InVid टूल की सहायता से कुछ कीफ्रेम्स में तोड़ा और फिर गूगल पर खोजना शुरू कर दिया।

इस दौरान हमें वायरल वीडियो क्लिप ट्विटर के ‘आज की मैत्रेयी‘ नामक यूज़र की प्रोफइल द्वारा अप्रैल 14,2021 को किए गए पोस्ट में मिली। हालांकि यहाँ भी वीडियो की कोई खास जानकारी नहीं दी गयी थी लेकिन प्राप्त ट्विटर पोस्ट से साफ़ हो गया था कि वीडियो मौजूदा दिनों का नहीं बल्कि पुराना है।

 

वीडियो की ठोस जानकारी के लिए हमने गूगल पर कीफ्रेम्स के साथ कीवर्ड्स की भी सहायता ली। जिसके बाद हमें गूगल के परिणामों में हिंदुस्तान की वेबसाइट पर अप्रैल 09, 2021 को छपी एक रिपोर्ट मिली। जहाँ सीएम गेहलोत द्वारा वायरल वीडियो में कहे गए शब्दों का जिक्र किया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक गहलोत ने साल 2021 के दौरान अपने एक संबोधन के दौरान कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के लोग सिर्फ हिंदुत्व की बात करते हैं। इससे देश में हिंदुत्व का माहौल बन गया है। उन्होंने कहा कि इससे हम भी घबरा गए हैं। शायद लोग हमें लोग वोट नहीं देंगे, लेकिन हम डटे रहेंगे।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक वायरल वीडियो क्लिप अधूरी है, इसलिए वीडियो की सटीक जानकारी के लिए हमने गूगल पर वायरल वीडियो क्लिप का पूरा वीडियो खोजना शुरू किया। जिसके बाद हमें वायरल क्लिप अशोक गहलोत के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिला। जिसे अप्रैल 09, 2021 को अपलोड किया गया था।

प्राप्त वीडियो में एक घंटा 15 मिनट 45 सेकंड के बाद सीएम गहलोत को कहते सुना जा सकता है कि जो कांग्रेस से जुड़ गए हैं वह संविधान का पालन करते हैं, उसमें लोकतंत्र भी आता है, समाजवाद भी आता है और धर्मनिरपेक्षता भी आती है और ये बीजेपी आरएसएस वाले खाली हिंदुत्व की बात करते हैं। माहौल हिंदुत्व का बन गया है तो हम भी घबरा गए हैं कि वोट देंगे नहीं लोग.. घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है और हमें दबंग होकर हमारी विचारधारा पर चलना है।

https://youtu.be/HJbm6JrPprk

 

पड़ताल के दौरान उपरोक्त मिले तथ्यों से यह पता चला कि वायरल वीडियो क्लिप अशोक गहलोत द्वारा साल 2021 में NSUI कार्यकर्ताओं को संबोधित कर दिए गए भाषण का एक हिस्सा है, जिसे इन दिनों भ्रामक दावे के साथ वायरल किया जा रहा है।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button