ताज़ा खबरेंराजनीति

बीरभूम पर बंगाल विधानसभा में हंगामा, BJP-TMC के MLA भिड़े, पांच विधायक हुए निलंबित

बीरभूम पर बंगाल विधानसभा में हंगामा, BJP-TMC के MLA भिड़े, पांच विधायक हुए निलंबित

 

पश्चिम बंगाल विधानसभा में सोमवार को सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भाजपा के विधायकों में जबरदस्त मारपीट हो गयी। इस मारपीट में बीजेपी विधायक असित मजूमदार घायल हो गए और मनोज तिग्गा के कपड़े फाड़े गए। असित मजूमदार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां एक तरफ घटना को लेकर बीजेपी, ममता सरकार पर हमलावर हो गई है। वहीं दूसरी तरफ विधानसभा स्पीकर ने सुवेंदु अधिकारी समेत पांच विधायकों को निलंबित कर दिया है।

 

 

 

क्यों हुई मारपीट 

पश्चिम बंगाल विधानसभा में आज सुबह से ही विपक्ष ने कानून व्यवस्था के मुद्दे को लेकर सीएम ममता बनर्जी के बयान की मांग शुरू कर दी। इसी को लेकर टीएमसी के विधायक भड़क उठे और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते ये बहस मारपीट में बदल गई। बीजेपी  विधायकों ने आरोप लगाया कि वे बीरभूम में हुई कथित हत्याओं पर चर्चा चाहते थे, जिस पर हंगामे के बाद टीएमसी विधायकों ने धक्कामुक्की कर मारपीट शुरू कर दी। बाद में स्पीकर ने कार्रवाई करते हुए पांच विधायकों को अगले आदेश तक निलंबित कर दिया।

 

 

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button