खेलभारत

Ind Vs SL | रोहित बने टेस्ट मैच के कप्तान, कोहली और ऋषभ पंत को मिल सकता है आराम

Ind Vs SL, Team Announcement: भारत-श्रीलंका के बीच होने वाली टी-20 और टेस्ट सीरीज़ के पहले हुआ बड़ा ऐलान. टीम के ताबड़-तोड़ बल्लेबज रोहित शर्मा को बनाया टेस्ट टीम का कप्तान. वहीं श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज़ के लिए विराट कोहली, ऋषभ पंत और शार्दुल ठाकुर को आराम दिया गया है. साथ ही शार्दुल ठाकुर को टेस्ट टीम से भी आराम दे दिया है.

श्रीलंका का भारत दौरा

24 फरवरी- पहला टी-20, लखनऊ

26 फरवरी- दूसरा टी-20, धर्मशाला

27 फरवरी- तीसरा टी-20, धर्मशाला

4-8 मार्च- पहला टेस्ट, मोहाली

12-16 मार्च- दूसरा टेस्ट, बेंगलुरु (डे-नाइट)

श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज़ में पूर्व कप्तान विराट कोहली, विकेटकीपर ऋषभ पंत को आराम दिया जा सकता है. वेस्टइंडीज़ के खिलाफ होने वाले तीसरे टी-20 से पहले ही दोनों खिलाड़ी बायो बबल छोड़कर अपने घर चले गए हैं, ऐसे में दोनों की वापसी सीधे टेस्ट सीरीज़ में हो सकती है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button