NM वेरिफाइडभारत

फैक्ट चेक: क्या इस वायरल वीडियो में अखिलेश यादव ने किया केशव प्रसाद मौर्य का अपमान? जानें सच्चाई

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का अपमान किया है। 11 सेकेंड के इस वीडियो में अखिलेश यादव को यह कहते हुए सुना जा सकता है, ”उन्हें डिप्टी सीएम किसने बनाया, उन्हें कूड़ा-करकट साफ करने और नाले की सफाई का काम दोबारा दे देना चाहिए.”

एक फेसबुक यूजर ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि, “यह सिर्फ़ केशव प्रसाद मौर्य जी का नहीं बल्कि समस्त मौर्य समाज का अपमान है।”

11 सेकंड लंबे इस वीडियो क्लिप को ट्विटर पर इसी दावे के साथ खूब शेयर किया जा रहा है।

ये भी पढ़े: फैक्ट चेक: 2017 यूपी विधानसभा चुनाव सर्वेक्षण का पुराना स्क्रीनशॉट हाल ही के रूप में वायरल

फैक्ट चेक

न्यूजमोबाइल ने वायरल वीडियो की जांच की और पाया कि इसे भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। वायरल वीडियो में अखिलेश यादव केशव प्रसाद मौर्य नहीं बल्कि दिनेश शर्मा का जिक्र कर रहे थे.

कुछ कीवर्ड के साथ खोज करने पर हमने पाया कि वायरल वीडियो एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की एक छोटी क्लिप है। वीडियो 19 नवंबर, 2021 को समाजवादी पार्टी के आधिकारिक यूट्यूब पेज पर अपलोड किया गया था।

वीडियो में वायरल सेक्शन को 40.45 मिनट के निशान पर देखा जा सकता है जब एक पत्रकार अखिलेश यादव से सवाल पूछता है- “दिनेश शर्मा ने कहा है कि चीन पाकिस्तान नहीं चाहता कि यूपी में बीजेपी की सरकार आए”। इस पर अखिलेश जवाब देते हैं- ”उन्हें डिप्टी सीएम किसने बनाया, उन्हें फिर से कूड़ा-करकट और नाले की सफाई का काम दिया जाए.”

एबीपी न्यूज ने दिनेश शर्मा पर अखिलेश यादव की टिप्पणी के बारे में रिपोर्ट किया है।

इसीलिए, यहाँ स्पष्ट है कि अखिलेश यादव के दिनेश शर्मा के बयान को केशव प्रसाद मौर्य से झूठा जोड़ा जा रहा है। जिस हिस्से में पत्रकार अखिलेश से दिनेश शर्मा के बारे में पूछता है, उसे वायरल वीडियो से जानबूझकर हटा दिया गया है।

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799

Error: Contact form not found.

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

Show More

प्रशांत टम्टा

प्रशांत पिछले 3 साल से न्यूज़मोबाइल से जुड़े हैं। उन्होंने IIMC से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया हैं. इन्हे राजनीति, राष्ट्रीय और शासन से जुड़ी ख़बरों में रुचि हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button