ताज़ा खबरेंभारतराजनीती

सोनिया गांधी की अगुवाई में हुई कांग्रेस संसदीय दल की बैठक; पार्टी अध्यक्ष, कर्नाटक संकट पर हुई चर्चा

दिल्ली में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी की अगुवाई में कांग्रेस संसदीय दल की बैठक हुई. बैठक में कांग्रेस के सभी लोकसभा सांसद मौजूद रहे, जिस दौरान कांग्रेस के नए अध्यक्ष के नाम के साथ कर्नाटक में गहराते राजनीतिक संकट पर भी चर्चा हुई.

कांग्रेस अध्यक्ष के पद से राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद नए पार्टी अध्यक्ष चुनने पर दबाव बढ़ता जा रहा है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कर्ण सिंह ने कांग्रेस पार्टी के नेताओं से अपील की है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की जल्द बैठक बुलाई जाए और अगले पार्टी अध्यक्ष का चुनाव किया जाए.

इसके अलावा कर्नाटक संकट को देखते हुए यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बैठक में सभी सांसदों के साथ विचार विमर्श करने के बाद पार्टी नेता गुलाम नबी आजाद और बीके हरिप्रसाद को कर्नाटक भेजने का फैसला किया है.

गुलाम नबी आजाद के बेंगलुरु आने पर केसी वेणुगोपाल का कहना है कि मैंने ही उन्हें बेंगलुरु बुलाया है, क्योंकि इस वक्त उनकी जरूरत यहां पर है.

ALSO READ: अयोध्या भूमि विवाद मामले में पक्षकार ने जल्द सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट में दायर…

बता दें कि इस्तीफा देने वाले 13 विधायकों में से 10 कांग्रेस पार्टी के हैं. इसके अलावा एचडी कुमारस्वामी मंत्रिमंडल के 30 मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा भी दे दिया था ताकि नाराज विधायकों को मंत्री का पद दिया जा सके.

विधानसभा स्पीकर के. रमेश कुमार ने अभी विधायकों के इस्तीफे स्वीकार करने से इनकार कर दिया है. स्पीकर का कहना है कि सभी विधायकों के इस्तीफे अभी तक उनके पास नहीं पहुंचे हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जब तक विधायक खुद उनके पास नहीं आते हैं वह इन्हें स्वीकार नहीं करेंगे.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button