नागरिक विमानन मंत्रालय ने दी मंजूरी: अब 18 अक्टूबर से पूरी क्षमता के साथ उड़ान भरेंगे यात्री विमान
देश में कोरोना संक्रमण के कम होते मामलों को देखते हुए यात्री विमानों को पूरी क्षमता के साथ उड़ान भरने की मंजूरी मिल गई है। दरअसल अब केंद्र सरकार ने 18 अक्टूबर से डोमेस्टिक फ्लाइट्स को 100% कैपेसिटी के साथ उड़ने की इजाजत दे दी है।
बिना प्रतिबंधों के साथ उड़ानें संचालित कर सकेंगे डोमेस्टिक फ्लाइट।
इसी क्रम में सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने मंगलवार को बताया कि देश में अब डोमेस्टिक फ्लाइट बिना प्रतिबंधों के उड़ानें संचालित कर सकेंगे। इतना ही नहीं, उन्होंने बताया कि यात्रियों की मांग पर ऐसा किया गया है। नया आदेश सोमवार 18 अक्टूबर से प्रभावी होगा। हालांकि सरकार ने सभी विमान कंपनियों को सख्ती से कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है।
सितंबर में यात्री क्षमता 72.5 फीसदी से बढ़ाकर की थी 85 फीसदी।
गौरतलब है कि सितंबर में सरकार ने घरेलू उड़ानों की यात्री क्षमता 72.5 फीसदी से बढ़ाकर 85 फीसदी कर दी थी। अब अगले सोमवार से शत प्रतिशत क्षमता के साथ देश में उड़ानों का संचालन किया जा सकेगा। यानी अब घरेलू उड़ानों में पहले की तुलना में अधिक यात्री सफर कर सकेंगे।





