Karnal Kisan Mahapanchayat: रात भर मिनी सचिवालय के बाहर डेरा जमाए रहे किसान, लगाए पंडाल

किसानों पर 28 अगस्त को हुए पुलिस के कथित लाठीचार्ज के विरोध में करनाल में मंगलवार यानी बीत दिन किसानों ने महापंचायत की। इस दौरान हजारों किसानों ने जिला सचिवालय परिसर की ओर मार्च किया और पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए पानी की बौछारें तक छोड़ी गई।
पहले internet बंद कर दिया.
फिर धारा 144 लगा दी.
अब बड़े-बूढ़े किसानों पर वॉटर केनन चलवा रहे हैं.#karnal
pic.twitter.com/Ws4f8zwsiA— Shyam Meera Singh (@ShyamMeeraSingh) September 7, 2021
दमन के बाद भी किसान भारी संख्या में करनाल मिनी सचिवालय पहुँच गए हैं। #KarnalProtest_AgainstLathicharge pic.twitter.com/8bklnwRP6W
— Jai Kisan Andolan (@_JaiKisan) September 7, 2021
👉Farmers have broken barricades in Karnal
👉Farmers have stormed inside Mini Secretariat
👉Water canon was briefly opened but it failed to stop farmers
👉Police been making announcements to use force if farmers don't disperse
👉Situation tense but under control👇 pic.twitter.com/5dpCQIVELw
— Saahil Menghani (@saahilmenghani) September 7, 2021
इधर इसी बीच कड़ी सुरक्षा के बावजूद किसान जिला सचिवालय परिसर को घेरने में कामियाब रहे। अब ताज़ा अपडेट के मुताबिक सचिवालय के बाहर किसानों ने पंडाल तैयार कर लिए हैं। करीब 5000 से अधिक किसानों और एसकेएम नेताओं ने यहां धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। वही दूसरी और खबर यह भी है कि आसपास के क्षेत्रों के ग्रामीण किसानों के लिए लंगर की व्यवस्था कर रहे हैं। इसी क्रम में किसान नेताओं का यह भी कहना है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो वे लंबी दौड़ के लिए तैयार हैं।
करनाल मिनी सचिवालय धरना स्थल से आज रात्रि की तस्वीरें #farmersprotest #करनाल pic.twitter.com/3K1A7aZANw
— Rakesh Tikait (@RakeshTikaitBKU) September 7, 2021
https://twitter.com/kisanItcell1/status/1435293860503064588?s=20
किसान अब चुप नही रहेगा, हरियाणा सरकार और पुलिस ने किसानो के साथ जो बर्बरता की है उसके ख़िलाफ़ न्याय की लड़ाई जारी है।@_YogendraYadav || @_SwarajIndia #JusticeForKarnalFarmers #FarmersProtest pic.twitter.com/WVs1QYVeMs
— Avik Saha (@aviksahaindia) September 8, 2021
करनाल में हालात सामान्य, किसानों ने जींद के सभी हाईवे खोले ।
करनाल में कल रात से हालात सामान्य रहने के बाद बुधवार सुबह किसानों ने जींद में सभी हाईवे खोल दिए। किसानों ने जींद-चंडीगढ़, हिसार-चंडीगढ़, जींद-करनाल और जींद-दिल्ली राजमार्गों को बाधित किया था। किसानों का कहना है कि जैसे ही करनाल से कोई आदेश आएगा, हरियाणा जाम कर दिया जाएगा। फिलहाल जींद में सभी मार्गों पर ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त है।
किसानों के साथ बैठक कर बनाएंगे अगली रणनीति: टिकैत।
किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि हमारी मांग मानी नहीं गई है। प्रशासन ने एसडीएम की पिछली कार्रवाई का स्पष्टीकरण देने की कोशिश की है न कि हमारी बात मानी है। टिकैत ने आगे कहा कि अब हम आगे की कार्रवाई पर फैसला लेने के लिए किसानों के साथ बैठक करेंगे।
हम अपने कपड़े और खाने का समान मिनी सचिवालय करनाल पर ही मंगा रहे है, आराम से बात करेंगे इनसे, जब तक न्याय नहीं जब तक रुकेंगे नहीं:- राकेश टिकैत
#FarmersProtest #karnal— Rakesh Tikait (@RakeshTikaitBKU) September 7, 2021
बता दे कि किसानों की महापंचायत के मद्देनजर करनाल में सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी की गई है। करनाल में हरियाणा पुलिस के साथ ही बड़ी संख्या में केन्द्रीय बलों के कर्मी भी तैनात किए गए हैं। हरियाणा सरकार ने करनाल और पास के चार जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं सोमवार दोपहर 12:30 बजे से लेकर मंगलवार मध्य रात्रि तक बंद रखने का आदेश दिया भी दिया था।





