ताज़ा खबरेंभारत

DGCA का निर्णय: अंतरराष्ट्रीय उड़ान पर प्रतिबंध 31 जुलाई तक, सिर्फ विशेष विमानों को रहेगी अनुमति

भारत में कोरोना महामारी की वजह से पिछले साल 23 मार्च से ही अंतरराष्ट्रीय उड़ान पर रोक लगी हुई है। ऐसे में आने वाले एक महीने में भी अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा की शुरुआत होने के आसार नहीं है। ऐसा इसीलिए क्युकी डीजीसीए ने भारत से अंतरराष्ट्रीय उड़ान को 31 जुलाई तक के लिए सस्पेंड कर दिया है। बता दे कोरोना महामारी के चलते ही डीजीसीए ने यह फैसला लिया है।

कुछ निश्चित रूटों पर इन फ्लाइट्स के उड़ान की रहेगी मंजूरी।

इधर इस अवधि में भी कुछ निश्चित रूटों पर फ्लाइट्स के उड़ान की मंजूरी रहेगी। बता दे यह अनुमति केस-टू-केस बेसिस पर दी जाएगी। इसके अलावा कार्गो ऑपरेशंस और डीजीसीए की ओर से विशेष तौर पर मंजूरी प्राप्त उड़ानों के संचालन की अनुमति होगी।

यह भी पढ़े : कोरोना से मौत पर परिजनों को मिलेगा मुआवजा, SC का आदेश- राशि तय कर 6 हफ्ते में गाइडलाइन बनाएं सरकार

‘एयर बबल’ अरेंजमेंट के तहत भी हो रहा है फ्लाइट्स का संचालन।

इसके अलावा कुछ निश्चित देशों के साथ ‘एयर बबल’ अरेंजमेंट के तहत फ्लाइट्स का संचालन हो रहा है। अमेरिका, ब्रिटेन, यूएई, केन्या, भूटान और फ्रांस समेत कुल 24 देशों के साथ भारत ने ऐसा करार किया है। एयर बबल पैक्ट के तहत दो देशों के बीच स्पेशल इंटरनेशनल फ्लाइट्स सीधे उनके ही शहरों के बीच संचालित होगी।

पिछले साल 23 मार्च से अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट पर है रोक।

कोरोना महामारी की वजह से पिछले साल 23 मार्च से अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट पर रोक लगा दी गई थी। हालांकि 25 मई से घरेलू उड़ानों की अनुमति मिल गई थी, लेकिन इस दौरान यात्रियों को सख्त नियमों का पालन करना अनिवार्य था।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button