ताज़ा खबरेंभारतराजनीती

‘आप’ हंसी का पात्र बन गयी है, दिल्ली को कुशल नेतृत्व की जरूरत: जेपी नड्डा

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को राज्य कार्यसमिति की बैठक के दूसरे दिन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी हंसी का पात्र बन कर रह गयी है.

2015 में दिल्ली विधानसभा चुनावों में, जिनमे आप ने 70 विधानसभा सीटों में से 67 सीटों पर जीत दर्ज की थी, आप की जीत के संदर्भ में बात करते हुए कहा कि अब दिल्ली के लोगों को यह ज्ञात हो गया है कि दिल्ली की सरकार ने उनके लिए क्या किया है.

उन्होंने कहा, “वे (आप) हंसी का पात्र बन गए हैं. राष्ट्रीय राजधानी होने के नाते दिल्ली को कुशल नेतृत्व की जरूरत है.”

राज्य कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने यह विश्वास जताते हुए, कि भाजपा दिल्ली विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज करेगी, कहा कि दिल्ली की जनता अब अरविंद केजरीवाल से खुश नहीं है.

ALSO READ: कांग्रेस में लगी इस्तीफों की छड़ी, कैलाश विजयवर्गीय बोले नाम बदलकर ‘इस्तीफ़ा…

नड्डा ने मोदी सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं को बैठक में सूचीबद्ध किया और हाल के लोकसभा चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन के लिए भाजपा की दिल्ली इकाई को बधाई दी, जिसमें पार्टी ने राष्ट्रीय राजधानी की सभी सात सीटें जीतीं.

वहीं दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने दावा किया कि आप शहर में तीव्र जल संकट को दूर करने में विफल रही है और उनकी पार्टी इकाई ने राष्ट्रीय राजधानी के समस्याओं का समाधान करने के लिए एक विस्तृत योजना तैयार की है.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button