ताज़ा खबरेंभारत

ऑक्सीजन की कमी से दिल्ली के जयपुर गोल्डन अस्पताल में 25 की मौत, इधर अमृतसर के नीलकंठ अस्‍पताल में 5 ने गवाई जान

देश में ऑक्सीजन के संकट ने अब सबकी चिंताए बढ़ा दी है। अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी ही अब देश में बड़ी संख्या में मरीज़ों की मौत का कारण भी बनता जा रहा है। दरअसल बीते दिन यानी शुक्रवार को दिल्ली के जयपुर गोल्डन अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से 25 मरीजों की मौत हो गई। इस बात की जानकारी अस्पताल के वकील ने आज हाईकोर्ट में दी। बता दे यहां कोरोना के 215 मरीज भर्ती है जिसमें से कई ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। आज भी अस्पताल में ऑक्सीजन की किल्लत थी और कई मरीजों की जान पर खतरा बना हुआ था लेकिन दोपहर लगभग 1 के आसपास ऑक्सीजन का टैंकर यहाँ पंहुचा है।

200 ज़िंदगिया है खतरे में।

अस्पताल से जुड़े डीके बलुजा के मुताबिक अस्पताल में सिर्फ आधे घंटे का ऑक्सीजन शेष था और 200 से ज्यादा जिंदगियां खतरे में थी। बीती रात हुई ऑक्सीजन की कमी के चलते हम 25 जिंदगियां नहीं बचा सके।

अदालत में जवाब देने से पहले जयपुर गोल्डन अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर ने बताया था कि सरकार ने उन्हें गुरुवार को ऑक्सीजन उपलब्ध कराई थी जिससे अस्पताल किसी तरह काम चला रहा था। अस्पताल के कई बार कहने पर भी उन्हें ऑक्सीजन नहीं मिल सका और 19 मरीजों की ऑक्सीजन की कमी से मौत हो गई। वहीं एक शख्स की अज्ञात कारणों से मौत हुई है।

जानें दिल्ली में अब तक ऑक्सीजन की कमी कितने लोगो की मौत का बना कारण।

गंगाराम-              25
सिग्नस रामा विहार- 2
जयपुर गोल्डन-      25

इन सब के इस बीच दिल्ली के सरोज हॉस्पिटल ने कहा, ‘ऑक्सीजन की कमी की वजह से हम मरीजों को भर्ती करना बंद कर रहे हैं. हम मरीजों को डिस्चार्ज कर रहे है।

ये भी पढ़े: देश में फिर कोरोना के मामलों ने बनाया रिकॉर्ड; बीते 24 घंटों में दर्ज 3.46 लाख नए केस, 2,624 की मौत; दिल्ली के कई अस्पतालों में गहराया ऑक्सीजन का संकट

अमृतसर के निजी अस्पताल में पांच मरीजों की मौत, एमडी ने कहा -हम 48 घंटे से कमी से जूझ रहे थे।

इधर ऑक्सीजन की कमी से अमृतसर के एक निजी अस्पताल में पांच लोगों की मौत हो गई। फतेहगढ़ चूड़ियां बाईपास रोड स्थित नीलकंठ अस्पताल में पांच लोगों ने ऑक्सीजन की कमी के कारण दम तोड़ दिया वही अभी एक की हालत गंभीर है। वहीं नीलकंठ अस्पताल के एमडी का कहना है कि ऑक्सीजन की कमी से पांच मरीजों  की मौत हुई है। हम पिछले 48 घंटे से ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि सरकारी अस्पतालों से पहले प्राइवेट अस्पतालों को ऑक्सीजन नहीं  दी जा सकती।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button