कोरोना के चलते प्रतिबंधों के बीच यूके जाने वाली और यूके से भारत आने वाली एयर इंडिया की उड़ानें 30 अप्रैल तक रद्द
कोरोना वायरस की दूसरी लहर के प्रकोप के बीच यात्रा करना किसी मुश्किल से कम नहीं है। यात्रा को जोखिम में देखते हुए विमान कंपनियां अपने शिड्यूल में बदलाव करने लगी है। इसी कड़ी में एयर इंडिया ने भी जानकारी दी है कि 24 से 30 अप्रैल के बीच यूके जाने वाली और यूके से भारत आने वाली सभी उड़ाने रद्द कर दी गई हैं।
(2/2)Between 24th to 30th April '21 we are in a process to schedule once a week flight to UK from Delhi & Mumbai. Information regarding the same will also be updated on our Website and Social Media Channels .
— Air India (@airindia) April 21, 2021
एयर इंडिया ने एक बयान में कहा है कि यूके में कोरोना के चलते लगे प्रतिबंधों के मद्देनजर 24 से 30 अप्रैल के बीच यूके जाने वाली और यूके से भारत आने वाली सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। इस दौरान यात्रा करने वाले यात्रियों को उड़ान की रिशिड्यूलिंग या रिफंड की जानकारी जल्द दे दी जाएगी।
बता दे ब्रिटेन ने हाल ही में भारत को ट्रैवल ‘रेड लिस्ट’ में डाल दिया है। इसके तहत अगले आदेश तक कोई भी भारतीय नागरिक ब्रिटेन की यात्रा नहीं कर पाएगा। साथ ही विदेश से लौटे ब्रिटिश लोगों के लिये होटल में 10 दिन तक क्वारंटाइन में रहना अनिवार्य कर दिया है। UK के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक ने हाउस ऑफ कॉमन्स में इस बात की पुष्टि की। उनका कहना है कि ब्रिटेन में कोरोना वायरस के तथाकथित भारतीय स्वरूप से पीड़ित होने के 103 मामले सामने आए हैं। इनमें से अधिकतर मामले विदेश से लौटे यात्रियों से संबंधित हैं। बता दे अमेरिका ने भी अपने नागरिकों के लिए भारत यात्रा को लेकर एडवाइजरी जारी की है।





