ताज़ा खबरेंभारत

गाजियाबाद : मंदिर में पानी पीने पर बच्चे को बुरी तरह पिटाई, वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद के डासना देवी मंदिर में पानी पीने के लिए आए एक बच्चे के साथ कथित तौर पर बुरी तरह से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। शुक्रवार शाम को हुई इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। अब इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत इस मामले को संज्ञान में लिया और वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

मंदिर में पानी पीने आया था बच्चा।

दरअसल, एक बच्चा मंदिर में पानी पीने आया था जिसके बाद आरोपी युवक ने उससे इस बात को लेकर मारपीट की कि वो मंदिर में पानी पीने कैसे घुस गया। इतना ही नहीं आरोपी युवक ने अपने साथियों से खुद इस मारपीट का वीडियो बनवाया और उस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया था।

आरोपी गिरफ्तार।

इस घटना के बाद इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर गाजियाबाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट, वैमनस्यता फैलाने व अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े : बंगाल पंहुचा किसानों का आंदोलन, आज नंदीग्राम में महापंचायत करेंगे किसान नेता राकेश टिकैत

आरोपी को नहीं अपने किये का पछतावा।

इस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी युवक का नाम श्रृंगी नंदन यादव है। वह इंजीनियरिंग ग्रेजुएट बताया जा रहा है। हालांकि, कुछ समय पहले ही उसने नौकरी छोड़ दी थी और अब वह इसी मंदिर में रह रहा था। गिरफ़्तारी के बाद आरोपी का कथित रूप से कहना है कि उसे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है।

पुलिस ने दी ये जानकारी।

इस घटना में गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बयान जारी कर बताया कि उपरोक्त वीडियो का तत्काल संज्ञान लेकर टीम गठित कर मार पिटाई करने वाले आरोपी युवक श्रृंगी नंदन यादव पुत्र अश्वनी कुमार यादव निवासी गोपालपुर थाना संवारा भागलपुर बिहार को हिरासत में लिया गया और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button