उन्नाव मामला : पोस्टमार्टम में खुलासा- जहर खाने से हुई दोनों बच्चियों की मौत, तीसरी की हालत नाज़ुक

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले की घटना ने एक बार फिर से वहां सुरक्षा के मुद्दे को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। दरअसल यहाँ उन्नाव जिले के असोहा थाना क्षेत्र के बबुरहा गांव में बुधवार रात तीन नाबालिग दलित लड़कियां खेत में दुपट्टे से बंधी पड़ी मिलीं। इनमें दो लड़कियों की मौत हो चुकी थी जबकि तीसरी की हालत बहुत गंभीर है और उसे वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है।
As per investigation so far, statements of eye witnesses & opinion of doctor, a lot of froth was found at the spot. So, prima facie there are symptoms of poisoning. We're investigating the matter. Prima facie no injury marks found on bodies. 6 teams formed for probe: SP Unnao pic.twitter.com/glVwBBsIsF
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 18, 2021
इधर इस घटना के बाद बबुरहा गांव को छावनी में तब्दील कर दिया है और जनपद के नौ थानों की पुलिस फोर्स गांव में तैनात है। इसके साथ ही 19 दरोगाओं, 70 मुख्य आरक्षी, 30 सिपाहियों की अतिरिक्त तैनाती की गई। बता दे पीड़िता के गांव में कई लोग धरने पर बैठे हुए हैं। इनके साथ मौजूद सपा कार्यकर्ता घटना की सीबीआई जांच कराने की मांग कर रहे हैं।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा – ज़हर खाने से हुई मौत।
उन्नाव की दोनों दलित नाबालिग लड़कियों का पोस्टमार्टम हो चुका है। पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टरों का कहना है कि दोनों लड़कियों की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई है। दोनों ने मौत से करीब 6 घंटे पहले खाना खाया था। दोनों के पेट में 100 से लेकर 80 ग्राम तक खाना मिला है। खाने में जहर होने की वजह से मौत हो गई।
राहुल गांधी ने कहा – पूरी कांग्रेस पार्टी पीड़ितों की आवाज़ बनकर है खड़ी।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्विट किया- केवल दलित समाज को ही नहीं यूपी सरकार महिला सम्मान व मानवाधिकारों को भी कुचलती जा रही है। लेकिन वे याद रखें कि मैं और पूरी कांग्रेस पार्टी पीड़ितों की आवाज़ बनकर खड़े हैं और उन्हें न्याय दिलाकर ही रहेंगे। बता दे राहुल के अलावा प्रियंका गाँधी समेत स्वरा भास्कर ने तक मामले पर सरकार पर निशाना साधा है।
केवल दलित समाज को ही नहीं यूपी सरकार महिला सम्मान व मानवाधिकारों को भी कुचलती जा रही है।
लेकिन वे याद रखें कि मैं और पूरी कांग्रेस पार्टी पीड़ितों की आवाज़ बनकर खड़े हैं और उन्हें न्याय दिलाकर ही रहेंगे।#Save_Unnao_Ki_Beti
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 18, 2021
आईजी ने घटना के खुलासे के लिए बनाई टीम।
इधर लखनऊ बेंच की आईजी लक्ष्मी सिंह ने घटना के खुलासे के लिए 4 सीओ, 9 थानेदारों के साथ ही क्राइम ब्रांच में तैनात 3 इंस्पेक्टर को खुलासे के लिए लगा दिया है।
यूपी मनवाधिकार आयोग ने लिया मामले का संज्ञान।
उन्नाव की इस घटना का उत्तर प्रदेश मनवाधिकार आयोग ने संज्ञान लिया।





